Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बदलेंगे आधा दर्जन से अधिक जिलों के एसपी
    मध्यप्रदेश

    बदलेंगे आधा दर्जन से अधिक जिलों के एसपी

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बदलेंगे आधा दर्जन से अधिक जिलों के एसपी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आईपीएस अफसरों के तबादले की हो रही तैयारी

    भोपाल । मप्र में सरकार नए सिरे से अफसरों की तैनाती कर रही है। अभी हाल ही में आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। अब आईएएस अफसरों के तबादलों के बाद आईपीएस अफसरों के तबादलों की तैयारी तेजी से चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान से वापस आने के बाद आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि आईपीएस अफसरों की पहली तबादला सूची में आधा दर्जन से अधिक जिलों के एसपी बदले जाएंगे। वहीं जिलों में पदस्थ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी तबादले किए जाएंगे।
    गौरतलब है कि प्रशासनिक और पुलिस विभाग के मुखिया की पदस्थापना के बाद सरकार अब नए सिरे से आईएएस और आईपीएस अफसरों की जमावट कर रही है। इस क्रम में अभी तक सबसे अधिक आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। अब सरकार आईपीएस अफसरों के तबादले करेगी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के बाद आईपीएस अफसरों की नए सिरे से पदस्थापना की जाएगी। बताया जाता है कि आगामी सालों में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के मद्देनजर आईपीएस अफसरों को उनकी परफॉर्में के आधार पर जिलों की कमान सौंपी जाएगी।

    मकवाना की पहली बड़ी तबादला सर्जरी
    सूत्रों का कहना है कि पुलिस महानिदेशक बनने के बाद कैलाश मकवाना ने आईपीएस अफसरों की कार्यप्रणाली का आकलन करवाया है। इसलिए अब उनकी मंशानुसार अफसरों को पदस्थापना दी जाएगी। कैलाश मकवाना के डीजीपी बनने के बाद आईपीएस अफसरों की पहली बड़ी तबादला सर्जरी होगी, जिसमें उनके अनुसार कुछ जिलों में पुलिस अधीक्षकों को पदस्थ किया जा सकता है। पुलिस मुख्यालय में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस अधीक्षकों को बदलने की सुगबुगाहट चल रही है। तबादले में पुलिस मुख्यालय सहित रेंज और जिले में पदस्थ आईपीएस प्रभावित होंगे। सूत्रों की मानी जाए तो आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के पुलिस अधीक्षक प्रभावित हो सकते हैं। जिसमें 2019 बैच के दो आईपीएस अफसरों को जिलों में भेजा जा सकता है। अभी इस बैच के अफसर भोपाल और इंदौर में डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदस्थ हैं। जबकि एक अफसर राजभवन में पदस्थ हैं। इनमें से दो अफसरों को जिले में भेजा सकता है। इनके अलावा विंध्य और नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला जा सकता है।

    प्रमोशन के कारण बदले जाएंगे कई आईपीएस
    फिल्ड में आईपीएस अफसरों की पदस्थापना के लिए कई मापदंड बनाए गए हैं। अशोकनगर एसपी, धार एसपी अब डीआईजी हो चुके हैं, इनकी जगह पर पुलिस अधीक्षक रैंक के अफसरों को पदस्थ किया जाएगा। हाल ही में पदोन्नत होकर आईजी और डीआईजी बने अफसरों को भी नई पदस्थापना की जाएगी। वहीं पुलिस मुख्यालय की कई शाखाओं का काम अफसर अतिरिक्त प्रभार के तौर पर देख रहे हैं। इनमें भी कुछ बदलावा हो सकता है। योजना शाखा को नए एडीजी मिल सकते हैं। अभी यहां पर काम अतिरिक्त प्रभार के रूप में एडीजी प्रबंध योगेश चौधरी देख रहे हैं। इसी तरह एडीजी इंटेलीजेंस योगेश देशमुख को साइबर क्राइम से अलग कर उनकी जगह पर किसी अन्य अफसर को पदस्थ किया जा सकता है। इसी तरह स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव और एडीजी अनिल कुमार के पास भी अतिरिक्त प्रभार है। वहीं सागर आईजी प्रमोद वर्मा के पास जेएनपीए सागर का अतिरिक्त प्रभार है, जबलपुर आईजी अनिक कुमार कुशवाह के पास एसएएफ के आईजी का अतिरिक्त प्रभार है। ये दोनों अफसर भी अतिरिक्त प्रभार से इस फेरबदल में मुक्त हो सकते हैं।

    News Desk

    Related Posts

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.