Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे
    छत्तीसगढ़

    राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर :  राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों की जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहे।  निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं  मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सहित अन्य  सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।इनके साथ आयोग के सचिव डॉ  सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं  पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे ।

    निर्वाचन आयुक्त सिंह ने मतगणना स्थल में बिजली, पेयजल, शौचालय, पर्याप्त  बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, एजेंट के बैठने की व्यवस्था, मतगणना कक्ष की जानकारी लेकर  सम्बंधित अधिकारिओं को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया तथा मास्टर ट्रेनर्स को मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया के सभी पहलुओं को बारीकी से अवगत कराने कहा। उन्होंने डाकमत पत्र का भी अवलोकन किया। निरीक्षण की कड़ी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा अंकित गर्ग कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा,जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं निर्वाचन आयुक्त के निज सचिव बलराम देवांगन सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी: किराए के मकान की चिंता हुई दूर, हाउसिंग बोर्ड ने साकार किया स्मिता श्रीवास्तव के अपने घर का सपना….

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात…..

    October 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.