Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»IND vs ENG: जोस बटलर ने भारतीय टीम पर उठाए सवाल, कहा- यह लाइक टू लाइक कंकशन नियम के खिलाफ
    खेल

    IND vs ENG: जोस बटलर ने भारतीय टीम पर उठाए सवाल, कहा- यह लाइक टू लाइक कंकशन नियम के खिलाफ

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs ENG: जोस बटलर ने भारतीय टीम पर उठाए सवाल, कहा- यह लाइक टू लाइक कंकशन नियम के खिलाफ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Jos Buttler: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के चौथे मुकाबले को टीम इंडिया ने 15 रनों से अपने नाम किया है। इस मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने T20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच खेला गया चौथे मुकाबला काफी विवादित रहा। इस मैच में टीम इंडिया ने कुछ ऐसा फैसला लिया, जिसके कारण इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर काफी निराश दिखे।

    इस फैसले से नाराज हुए बटलर
    इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर मैच खत्म होने के बाद काफी निराश दिखे। दरअसल टीम इंडिया ने इस मैच के दौरान एक ऐसा फैसला लिया, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। दरअसल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इस मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए हैं। पारी के 20वें ओवर में जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे। तब एक गेंद उनके हेलमेट पर आ लगी। जिसके बाद मैच की दूसरी पारी में  शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को कंकशन के तौर पर प्लेइंग 11 में शामिल कर लिया गया।

    कंकशन के नियम में यह फिट नहीं बैठता
    भारतीय टीम के इस कदम की काफी ज्यादा आलोचना भी की गई। मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि यह लाइक टू लाइक कंकशन में फिट नहीं बैठता। दरअसल लाइक टू लाइक कंकशन का अर्थ यह होता है कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल है और उनका कंकशन प्लेइंग 11 में शामिल किया जा रहा है, तो ऐसे में उसी शैली के प्लेयर को ही मौका मिलेगा। टीम बल्लेबाज की जगह गेंदबाज या फिर किसी गेंदबाज की जगह बल्लेबाज को प्लेइंग 11 में नहीं शामिल कर सकती है। इस मुकाबले में एक ऑलराउंडर की जगह गेंदबाज को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था।

    बटलर ने कही ये बात
    बटलर ने भारत के खिलाफ खेले गए चौथे T20 मैच के खत्म होने के बाद कहा कि यह एक लाइक टू लाइट कंकशन नहीं है। हम इससे सहमत नहीं हैं। या तो शिवम दुबे ने गेंद के साथ लगभग 25 मील प्रति घंटे की गति बढ़ाई है या हर्षित ने वास्तव में अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है। यह खेल का हिस्सा है और हमें वास्तव में मैच जीतना चाहिए था, लेकिन हम इस निर्णय से असहमत हैं।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.