Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, कांग्रेस ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
    छत्तीसगढ़

    जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, कांग्रेस ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, कांग्रेस ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     बिलासपुर जिले के लोफंदी में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. इनमें से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है. कांग्रेस ने इस त्रासदी के लिए भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है. वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि महुआ शराब बनाने वालों को आबकारी और पुलिस का सरंक्षण मिल रहा है.

    नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जहरीली शराब पीने से ग्रामीणों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं. चुनाव का मौसम चल रहा है और शराब बनाकर लोगों में बांट रहे हैं. शासन को इसमें कड़ाई से निर्णय लेना चाहिए. कोरबा क्षेत्र में भी धार्मिक कार्यों के लिए दी गई छूट के अलावा शराब बनाई जाती है, लोग शराब बनाकर दो नंबर में बेंचते है, जिन्हें पूरा संरक्षण आबकारी विभाग और पुलिस का मिलता है. शासन को गंभीरता से इस पर काम करना चाहिए.

    जहरीली शराब से मौत के मामले में सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में अवैध जहरीली शराब की आपूर्ति की जा रही है. चुनावी फायदे के लिए सरकार शराब का सहारा ले रही है, जिससे आम जनता की जान खतरे में पड़ रही है.

    भाजपा चुनाव प्रभावित करने के लिए शराब का सहारा ले रही : कांग्रेस
    कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव के दौरान भाजपा सरकार बड़े पैमाने पर अवैध शराब प्रदेश में ला रही है. बेमेतरा से सिमगा के बीच 1480 पेटी शराब पकड़ी गई, जो दूसरे राज्यों से लाकर प्रदेश में बांटी जा रही थी. कांग्रेस ने सवाल उठाया कि बॉर्डर से 200 किलोमीटर अंदर तक इतनी बड़ी मात्रा में शराब का कंटेनर सरकार की जानकारी के बिना कैसे पहुंचा? प्रदेश में हजारों पेटी शराब लाकर अलग-अलग इलाकों में बांटी जा रही है, जिससे आम नागरिकों का जीवन संकट में है. कांग्रेस ने आबकारी और पुलिस विभाग पर भी भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया, क्योंकि बिना सरकारी संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में शराब की आपूर्ति संभव नहीं है.

    कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को फंसाने का आरोप
    कांग्रेस ने भाजपा पर विपक्ष को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुंडा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा के फार्म हाउस में पुलिस ने खुद शराब की पेटियां पहुंचाईं और फिर फर्जी जब्ती का नाटक किया. 07 फरवरी की रात 11:30 बजे पुलिस की मदद से ट्रक (MP46 H 0513) फार्म हाउस में लाया गया. फार्म हाउस के चौकीदार और लेबरों को गुमराह कर, उनसे पेटियां उतरवाईं और वीडियो बनवाकर फिर से ट्रक में लोड करवा दिया गया.

    पुलिस ने इस मामले में किसी भी व्यक्ति का बयान नहीं लिया और बिना सबूत कांग्रेस नेता को बदनाम करने की साजिश रची. कांग्रेस ने इस राजनीतिक षड्यंत्र की शिकायत डीजीपी और चुनाव आयोग से की है.

    चुनावी हार से बौखलाई भाजपा कर रही सत्ता का दुरुपयोग : कांग्रेस
    कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर नगरीय निकाय चुनाव में हार से घबराकर अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया. भाजपा सत्ता बल, धन बल और शराब का सहारा लेकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. सरकार को एक साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अब तक कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों की जांच नहीं हुई, जिससे स्पष्ट होता है कि भाजपा जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है. कांग्रेस ने कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के पास अपनी उपलब्धियों को गिनाने के लिए कुछ नहीं बचता, तो वह विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने लगता है.

    गौरतलब है कि बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी में आज जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में प्रशासन का कहना है कि दो से तीन दिन में 4 से 5 लोगों की मौत हुई है. मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. शुक्रवार को सरपंच के भाई की मौत हुई. तब अंतिम संस्कार से पहले मर्ग पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा गया.

    PM रिपोर्ट में होगा खुलासा
    मृतकों में 2 की रिपोर्ट नॉर्मल बताया जा रहा है. वहीं अफसरों का कहना है कि 5 फरवरी को कोनी में शादी का कार्यक्रम था, जिसमें मृतक और परिवार के लोग शामिल हुए थे और खाना खाए थे. इसके पहले तालाब से मछली मारकर भी खाए हैं. अभी जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा.

    इन लोगों की हुई मौत
        देव कुमार पटेल
        शत्रुहन देवांगन
        कन्हैया पटेल
        कोमल लहरे
        बलदेव पटेल
        कोमल देवांगन ऊर्फ नानू
        रामू सुनहले

     

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…..

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क…..

    September 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.