Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुकमा : पीएम आवास योजना से श्रीमती मकमईन का बना पक्का मकान पीएम आवास योजना से
    छत्तीसगढ़

    सुकमा : पीएम आवास योजना से श्रीमती मकमईन का बना पक्का मकान पीएम आवास योजना से

    News DeskBy News DeskMarch 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुकमा : पीएम आवास योजना से श्रीमती मकमईन का बना पक्का मकान पीएम आवास योजना से
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना साकार किया है। कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव के निर्देशन और जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में पीएम आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी घर मिल रहे हैं जो उनकी जीवनशैली में सुधार और सम्मान लेकर आ रहा है।

    पक्का मकान बनाने का सपना हुआ साकार
    छिन्दगढ़ विकासखंड के छिंदगढ़ पंचायत की निवासी श्रीमती मकमइन रैनी जो पहले अपने घास-फूस एवं मिट्टी से बने घर में रहते थे, अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक पक्का मकान बन जाने से चौन से अपने घर में आरामदायक जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। हितग्राही श्रीमती मकमईन ने कभी सोचा नहीं था कि उनका परिवार कभी अपने सपनों का आशियाना बना पाएगा, लेकिन इस योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन जी रहे हैं। हितग्राही श्रीमती रैनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना के तहत मुझे जो पक्का आवास मिला है, वह मेरे परिवार के लिए एक सपना साकार होने जैसा है। पहले हम कच्ची दीवारों और घास से बने पुराने घर में जैसे-तैसे जीवन व्यतीत कर रहे थे। कच्ची छत होने के कारण हमेशा बारिश के समय पानी टपकता था। इसलिए हमे पक्के मकान की आवश्यकता महसूस होती थी।

    पीएम आवास योजना से मिला आर्थिक सहयोग
    शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2024-25 में आवास की स्वीकृति होने से श्रीमती मकमईन के पक्का मकान बनाने का सपना साकार हुआ। उन्होंने योजनान्तर्गत अभिसरण के तहत मनरेगा से 90 दिवस का मजदूरी भुगतान किया। इस योजना के तहत हितग्राही को अब एक पक्का और सुरक्षित मकान मिल गया है, जिसमें उनके परिवार को बेहतर जीवनशैली और सुरक्षा मिल रही है। उनका कहना है कि अब मेरे परिवार को ठंड, गर्मी या बारिश किसी भी मौसम की चिंता नहीं रहती।
    पक्का मकान के लिए सरकार को दिया धन्यवाद

    पीएम आवास लाभार्थी श्रीमती मकमईन ने पक्के आवास दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि योजना ने हम जैसे ग़रीब परिवारों को स्थायी और सुरक्षित घर प्रदान करके हमें एक सुखमय और सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर दिया है। मुझे पीएम आवास दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद।

    News Desk

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना से मानकुंवर के बच्चों की पढ़ाई को मिल रहा सहारा…..

    October 17, 2026

    समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक, मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श…..

    October 17, 2026

    प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच्चा भी देश में बना सकता है अपनी अलग पहचान: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    October 17, 2026

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महतारी वंदन योजना से मानकुंवर के बच्चों की पढ़ाई को मिल रहा सहारा…..

    October 17, 2026

    समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक, मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श…..

    October 17, 2026

    प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं, सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सरगुजा का बच्चा भी देश में बना सकता है अपनी अलग पहचान: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    October 17, 2026

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.