Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»ऑनलाइन सट्टा रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    ऑनलाइन सट्टा रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑनलाइन सट्टा रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    आईपीएल सीजन के साथ ही शहर में सट्टेबाजी गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा चला रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और ₹10,390 नकद जब्त किया है.

    इस कार्रवाई के पीछे बिलासपुर एसपी राजनेश सिंह के निर्देश थे, जिन्होंने क्रिकेट सीजन में बढ़ती सट्टा गतिविधियों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए थे. अतिरिक्त एसपी उदयन बेहार और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

    पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कपिल नगर (सरकंडा) के एक घर में चोरी-छिपे ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है. तुरंत दबिश दी गई और सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया गया.

    गिरफ्तार आरोपी:

    1. राजदीप साहू (अमलीडीह, बलौदाबाजार)

    2. किशोर कुमार कोयल (मोहतरा, बलौदाबाजार)

    3. रथ राम साहू (गेवरा, बिर्रा)

    4. विनय कुमार पटेल (सिलादेही, बिर्रा, जांजगीर चांपा)

    5. दिकेश्वर साहू (अमलदेही, लोरमी, मुंगेली)

    कैसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टा:

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी “क्रिकेट ऑनलाइन गुरु” नामक मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल मैचों की लाइव जानकारी लेते थे. इसके बाद वे फोन कॉल और चैट के माध्यम से लोगों से संपर्क कर हर बॉल, ओवर, और विकेट पर सट्टा लगवाते थे.

    ग्राहक पहले से आरोपी के अकाउंट में पैसा जमा करते थे और मैच खत्म होने के बाद जीतने वालों को रकम ऑनलाइन ही ट्रांसफर की जाती थी. पुलिस अब आरोपियों और सट्टा खेलने वालों के बैंक डिटेल्स खंगाल रही है, जिससे नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

    August 5, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

    August 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    August 5, 2026

    नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..

    August 5, 2026

    सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़, बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय, पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर….

    August 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

    August 5, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

    August 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.