Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दंतेवाड़ा : ग्राम बड़े गुडरा में बालिकाओं को किया गया ’पीरियड्स’ के प्रति जागरूक
    छत्तीसगढ़

    दंतेवाड़ा : ग्राम बड़े गुडरा में बालिकाओं को किया गया ’पीरियड्स’ के प्रति जागरूक

    News DeskBy News DeskApril 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दंतेवाड़ा : ग्राम बड़े गुडरा में बालिकाओं को किया गया ’पीरियड्स’ के प्रति जागरूक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दंतेवाड़ा : ग्राम बड़े गुडरा में बालिकाओं को किया गया ’पीरियड्स’ के प्रति जागरूक

    बालिकाएं हो रही मासिक धर्म के प्रति जागरूक, ताकि सेहत से न हो समझौता, आयरन व फोलिक एसिड है जरूरी

    दंतेवाड़ा
    ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत ग्राम बड़े गुडरा के स्कूलों में छात्राओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) के बारे में विगत दिवस जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत बताया गया कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन का एक स्वाभाविक व महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसके बारे में खुलकर बात करने में आज भी झिझक महसूस की जाती है। जैसा कि मासिक धर्म एक सामान्य प्रक्रिया है और सभी किशोरी बालिकाओं को इसकी सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।
    पहली बार पीरियड्स होने पर बालिकाओं में डर, असमंजस और चिंता होना स्वाभाविक है। ऐसे समय में सही मार्गदर्शन से न सिर्फ उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा सकता है, बल्कि वे इस दौरान भी सामान्य जीवन जी सकती हैं। इस तरह सभी किशोरियों को ’’पीरियड्स’’ की सही जानकारी देने में माताएं, बड़ी बहनें, शिक्षिकाएं व अन्य महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

    कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि पीरियड्स के दौरान शरीर को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। हरी सब्जियां, ताजे फल, दूध, दही, अंडे और सूखे मेवे जैसे पौष्टिक आहार को प्राथमिकता देनी चाहिए, साथ ही पर्याप्त पानी पीते रहना जरूरी है। इसके अलावा छात्राओं को इस अवधि में अत्यधिक मीठे, तले-भुने, मैदे से बने और मसालेदार भोजन से बचने की सलाह दी गई। इसके साथ ही किशोरियों में आयरन की कमी (एनीमिया) को दूर करने के लिए आयरन फोलिक एसिड की नीली गोली सप्ताह में एक बार देना अनिवार्य बताया गया। क्योंकि कई बार  किशोरियों    में आयरन की कमी से कार्य क्षमता में गिरावट, पढ़ाई में ध्यान की कमी, भूख न लगना, शारीरिक विकास में बाधा और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी देखी जाती है। वहीं भविष्य में गर्भावस्था के दौरान जटिलताएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसे देखते हुए विभाग द्वारा 10 से 19 वर्ष तक के किशोरियों के लिए ‘साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम’ व्हीआईएफएस के तहत नियमित रूप से आयरन की गोलियां वितरित की जा रही हैं।

     

    News Desk

    Related Posts

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 23, 2026

    आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

    September 23, 2026

    अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

    September 23, 2026

    सेवा की कहानी : तीर-धनुष से टेक्नोलॉजी तक किसन की उड़ान, दंतेवाड़ा के जंगलों में बसे गांव का पहला ग्रेजुएट, आज नवा रायपुर में आईटी सेक्टर में बना रहा अपनी पहचान…..

    September 23, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा – योगदान से सामाजिक सरोकार…..

    September 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 23, 2026

    आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

    September 23, 2026

    अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

    September 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.