Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दुर्ग में आज 7:30 बजे 15 मिनट का ब्लैकआउट
    छत्तीसगढ़

    दुर्ग में आज 7:30 बजे 15 मिनट का ब्लैकआउट

    News DeskBy News DeskMay 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुर्ग में आज 7:30 बजे 15 मिनट का ब्लैकआउट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग

    देशभर में नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा आज 7 मई को एक राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को इस अभ्यास के लिए प्रमुख स्थल के रूप में चुना गया है. इसके तहत भिलाई के सेक्टर-1 और सेक्टर-9 क्षेत्र में शाम 7:30 बजे से 7:45 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा.

    दुर्ग जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार इस अवधि में चिकित्सा सेवाओं को छोड़कर सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. जनरेटर, इन्वर्टर, इमरजेंसी लाइट या मोबाइल टॉर्च जैसे उपकरणों के उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सड़कों पर चल रहे वाहनों को भी रोककर उनकी सभी लाइटें बंद करनी होंगी.

    मॉकड्रिल का उद्देश्य
    इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की तैयारी को परखना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का परीक्षण करना है. मॉकड्रिल की शुरुआत शाम 4 बजे “रेड अलर्ट” सायरन बजने से होगी और “ऑल क्लीयर” सायरन बजने तक चलेगी. इस दौरान नागरिकों से कहा गया है कि वे घबराएं नहीं और अभ्यास का हिस्सा बनकर सहयोग करें.

    जानिए क्या-क्या होगा मॉकड्रिल
        आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये नागरिकों को तैयार करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 7 मई 2025 को सायं 4.00 बजे पर आपातकालीन स्थितियां निर्मित की जाएंगी जो ऑल क्लियर सिग्नल बजने तक जारी रहेंगी. “रेड अलर्ट” सायरन बजने पर प्रारंभ होकर “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा. मॉकड्रिल के दौरान नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने घरों में कोनों में खड़े हो जाएं या जमीन पर लेट जाएं. लेटते समय अपने दांतों के बीच कपड़े या रुमाल दबाकर रखें एवं दोनों कानों को हाथ से ढककर रखें. टेबल के नीचे छिप जाएं. मॉकड्रिल के दौरान जो नागरिक रोड पर हों वे सड़क पर लेटकर मुंह में कपड़ा या रुमाल दबाकर दोनों हाथों से कान को ढकेंगे. जो लोग वाहनों पर हों वे भी अपने वाहन को वहीं रोड किनारे पर खड़े कर उसकी हेडलाइट और बैकलाइट बंद कर देंगे और वाहनों से निकल कर सड़क पर लेट जाएंगे. मॉकड्रिल के दौरान तैयारियों का जायजा लेने के लिए आपात स्थितियां निर्मित की जाएंगी.

        सायं 7:30 बजे से 7:45 बजे तक केवल भिलाई सेक्टर एवं प्लांट क्षेत्र में “रेड अलर्ट ” सायरन बजने से प्रारंभ कर “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक “ब्लैक आउट माकड्रिल” का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान रैड अलर्ट साइरन बजने पर सभी नागरिक अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करना होगा. सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट को भी बंद रखा जायें.
        ग्रीन (ऑल क्लियर) अलर्ट साइरन (एक समान आवाज़ मे) बजेगा. ग्रीन अलर्ट साइरन “आल क्लीयर सिग्नल” है. इस साइरन के बजने के बाद लाइट्स आन की जा सकती हैं.
        नागरिकों से अनुरोध है कि माकड्रिल पूर्वाभ्यास की एक सामान्य प्रक्रिया है. अतः कोई पैनिक न करें और अफ़वाहों पर ध्यान न दें.
        माकड्रिल के दौरान समस्त दैनिक गतिविधियाँ यथावत चालू रहेंगीं.

     

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…..

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क…..

    September 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.