Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    News DeskBy News DeskMay 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जन-जन को जागरूक करना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का दायित्व
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का किया शुभारंभ

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि वास्तविक तथ्यों को जन-जन तक पहुंचने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, इस दृष्टि से सोशल मीडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया की इस क्षमता को पहचान कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से जन-जन से निरंतर संवाद और संपर्क में रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय अनुसंधान संस्थान (टी.आर.आई.) द्वारा जनजातीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए आयोजित डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय संग्रहालय में दीप प्रज्वलित कर तथा जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को तुलसी का पौधा, रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट इंदौर के निदेशक डॉ. हिमांशु रॉय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव तथा निदेशक टी.आर.आई श्री विनोद कुमार, बाल भारती के पूर्व अध्यक्ष श्री निशांत खरे, आयुक्त तथा सचिव जनसंपर्क श्री सुदाम खाड़े विशेष रूप से उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग कर व्यक्ति अपनी क्षमता, योग्यता और प्रतिभा को बहुत आसानी से बढ़ा सकता है, यह जनसामान्य को वर्तमान समय में उपलब्ध हुई सरल किन्तु महत्वपूर्ण और जीवन बदल देने वाली तकनीक है। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने के अवसर समान रूप से उपलब्ध हैं, इस स्थिति में सोशल मीडिया की तकनीकों की उपलब्धता सौभाग्य का विषय है। इसके उपयोग से व्यक्ति अपनी क्षमता का लगातार विस्तार कर सकता है। सोशल मीडिया तकनीकों का उपयोग अपने व समाज के हित और प्रगति के लिए करना सभी के लिए लाभदायक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल प्लेटफार्म पर सक्रिय होने के लिए सभी को प्रेरित व प्रोत्साहित कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने संकल्प के बल पर इतिहास रचा। उन्होंने आईसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद उसे तिलांजलि देकर विश्व में भारतीय प्रतिभा और योग्यता को स्थापित किया। भारतीय इतिहास वीर और पराक्रमी योद्धाओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों से भरा है। परंतु कुछ महापुरूषों के पराक्रम और देश के लिए योगदान संबंधी जानकारी के प्रसार का अभाव रहा। महान शासक माने जाने वाले राजा अकबर को रानी दुर्गावती ने तीन बार परास्त किया। परंतु इसकी गूंज इतिहास में कम सुनाई देती है। समाज और इतिहास को प्रभावित करने वाली घटनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और जागरूकता लाना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का प्रमुख दायित्व है।

    मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट इंदौर के निदेशक डॉ. हिमांशु रॉय ने इन्फुएंसर्स की विशेषता, नेतृत्व के गुण, फॉलोअर्स के प्रति दायित्व, संवाद और सम्प्रेषण की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। कार्य की सफलता में परिश्रम के साथ-साथ दृढ़संकल्प भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्य में सफलता के लिए अपनी पूरी सामर्थ्य और क्षमता के साथ प्रयास करना जरूरी है।

    अपर आयुक्त टी.आर.आई श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिली प्रेरणा के अनुरूप जनजातीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जनजातीय युवाओं को स्थानीय बोली और भाषा में समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल कंटेंट तैयार करने के संबंध में कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यशाला युवाओं में डिजिटल मार्केटिंग कौशल विकसित करेगी और वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित कर सकेंगे। इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 276 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिनमें 76 इन्फ्लुएंसर्स के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या 2 लाख से अधिक है। कार्यशाला के प्रथम भाग में 8 विषय-विशेषज्ञ, इन्फ्लुएंसर्स को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में लगेंगे शिविर, 43 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.