Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोविड के 9 नए मरीज मिले, कुल एक्टिव मरीज अब 28
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोविड के 9 नए मरीज मिले, कुल एक्टिव मरीज अब 28

    News DeskBy News DeskJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोविड के 9 नए मरीज मिले, कुल एक्टिव मरीज अब 28
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रायपुर

    कोरोना के मरीजों की संख्या छत्तीसगढ़ में भी बढ़ रही है, पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं, जिनमें 5 मरीज राजधानी रायपुर और 4 मरीज बिलासपुर में मिले हैं. नए वैरिएंट के बाद यह छत्तीसगढ़ में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है, जबकि सभी को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है. राजधानी रायपुर में फिलहाल कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज है, जबकि बिलासपुर दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा दुर्ग और बस्तर में भी मरीज मिले हैं.

    छत्तीसगढ़ में फिलहाल 28 कोरोना मरीज

    छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 30 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से 2 मरीज रिकवर हो गए हैं, जबकि 28 एक्टिव मरीज हैं. जिनमें सबसे ज्यादा 18 मरीज रायपुर में फिर बिलासपुर में 6 मरीज है. इसके अलावा दुर्ग में 3 और बस्तर में 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है, लगातार मिल रहे मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है और जेएन-1 वेरियंट को लेकर अलर्ट पर है. लगातार संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग भी हो रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की बात कही है. हालांकि अस्पताल में फिलहाल एक ही मरीज को भर्ती किया गया है, बाकि के मरीजों को क्वारंटाइन किया गया है.

    बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोरोना के जो मरीज मिले हैं, उनमें ज्यादातर की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जबकि अधिकतर मरीजों में सामान्य ही लक्षण पाए गए हैं, ऐसे में ज्यादातर मरीजों को सावधानी बरतने के साथ-साथ घर पर ही इलाज लेने की बात कही गई है. फिलहाल सभी को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है. वहीं सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई हैं, खास बात यह है कि ज्यादातर मरीजों में एक जैसे लक्षण मिले हैं, जिसमें सर्दी जुखाम, बुखार और खांसी शामिल है.

    सावधानी बरतने की सलाह

    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने भी डॉक्टरों को अलर्ट रहने की सलाह दी है, जबकि ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग के हिसाब से तैयारियां की गई हैं, जरूरत के हिसाब से जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल रायपुर एम्स भी भेजे जा रहे हैं. बता दें कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 9 नए मरीज छत्तीसगढ़ में मिले थे. 

    News Desk

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत….

    October 12, 2026

    समान नागरिक संहिता पर महिलाओं की मुखर आवाज, लिव-इन पंजीयन अनिवार्य करने की दिये सुझाव, समान कानून और पैतृक संपत्ति में बराबरी की मांग….

    October 12, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप बना आशियाना, हिमालयन हाइट्स में नीता मेहता को मिला सुकून और सुविधाओं से भरपूर घर’……

    October 12, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का नया अवसर…..

    October 12, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट…..

    October 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत….

    October 12, 2026

    समान नागरिक संहिता पर महिलाओं की मुखर आवाज, लिव-इन पंजीयन अनिवार्य करने की दिये सुझाव, समान कानून और पैतृक संपत्ति में बराबरी की मांग….

    October 12, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप बना आशियाना, हिमालयन हाइट्स में नीता मेहता को मिला सुकून और सुविधाओं से भरपूर घर’……

    October 12, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…..

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.