Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल से डॉ. ए.आर. डल्ला की सौजन्य भेंट, सिकल सेल उन्मूलन मिशन पर हुई विस्तृत चर्चा…
    मध्यप्रदेश

    MP News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल से डॉ. ए.आर. डल्ला की सौजन्य भेंट, सिकल सेल उन्मूलन मिशन पर हुई विस्तृत चर्चा…

    News DeskBy News DeskJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल से डॉ. ए.आर. डल्ला की सौजन्य भेंट, सिकल सेल उन्मूलन मिशन पर हुई विस्तृत चर्चा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सक डॉ. ए.आर. डल्ला ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिकल सेल रोग, जांच, उपचार और प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर पारस्परिक रूप से विचार विनिमय किया।

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी संकल्प सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री, मंत्री परिषद् के सदस्यों और सिकल सेल रोग के विशेषज्ञों के साथ व्यापक स्तर पर चर्चा कर मिशन का गठन किया गया। मध्यप्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन मिशन का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुभारंभ किया है।

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रचुर मात्रा में वनौषधि की उपलब्धता है। इस तथ्य के परिप्रेक्ष्य में सिकल सेल नियंत्रण प्रयासों में आयुष औषधियों की उपयोगिता के परीक्षण का प्रयास भी किया जा रहा है। प्रयास है कि जनजाति समुदाय को जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से आयुष दवाएं कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध हो। प्रदेश में तीव्र गति से चल रहे सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्य, नि:शुल्क जाँचे, रक्ताधान, औषधि वितरण आदि कार्यों की जानकारी दी।

    राज्यपाल श्री पटेल ने बताया कि राजभवन द्वारा प्रदेश के समस्त रेडक्रॉस जिला ईकाइयों को सिकल सेल जाँच, उपचार और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई है। पेसा ग्राम पंचायत के माध्यम से जनजाति समुदाय में सिकल सेल जन जागृति का व्यापक स्तर पर प्रसार हुआ है। प्रदेश में रोग उन्मूलन के संबंध जन चेतना का वातावरण सकारात्मक है। पेसा ग्राम सभाओं द्वारा विवाह संबंधी जेनेटिक परामर्श भी दिया जा रहा है। ग्राम सभाओं में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किए गए है।

    डॉ. डल्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों के तहत किए गए कार्य और जानकारियों से अत्यंत प्रभावित है। उनके सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों के अनुभव के आधार पर उन्होंने मध्यप्रदेश को देश में सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों में अग्रणी बताया है। प्रदेश में किए जा रहे रोग उन्मूलन की दिशा में कार्य अत्यंत प्रभावी है।

    साथ ही देश के अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय भी है। डॉ. डल्ला ने छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, राजभवन के चिकित्सक एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। 

    News Desk

    Related Posts

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026

    मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

    February 11, 2026

    सामाजिक पहल: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हर अस्पताल में गर्भ संस्कार कक्ष बनाने की घोषणा की

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 23, 2026

    आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

    September 23, 2026

    अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

    September 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.