Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में आयोजित 21 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण सह ग्रीष्मकालीन पाठशाला का सफल आयोजन हुआ संपन्न
    छत्तीसगढ़

    वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में आयोजित 21 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण सह ग्रीष्मकालीन पाठशाला का सफल आयोजन हुआ संपन्न

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में आयोजित 21 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण सह ग्रीष्मकालीन पाठशाला का सफल आयोजन हुआ संपन्न
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण सह ग्रीष्मकालीन पाठशाला (NTSS) का समापन समारोह दिनांक 30 जून को वर्चुअल माध्यम (गूगल मीट ऐप) द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम “कृषि, पशुपालन, डेयरी, मात्स्यिकी, रेशम उत्पादन, उद्यानिकी एवं संबद्ध क्षेत्रों में सतत उद्यमिता के अवसर” विषय पर केंद्रित था। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को इन क्षेत्रों में व्यावसायिक संभावनाओं, नवीनतम तकनीकों एवं प्रबंधन के उन्नत दृष्टिकोण से परिचित कराना था, जिससे वे स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में अधिक सक्षम बन सकें। इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दौरान देशभर के विशेषज्ञों द्वारा विविध विषयों पर व्याख्यान एवं तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया गया।

    विश्वविद्यालय का यह प्रयास कृषि एवं पशुपालन आधारित उद्योगों में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

    समारोह का शुभारंभ डॉ. छतरपाल सिंह, अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं और प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    पाठ्यक्रम निदेशक (NTSS), डॉ. डी. भोंसले, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, पशुधन उत्पादन प्रबंधन विभाग, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि यह 21 दिवसीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिसमें देशभर के विशेषज्ञ वक्ताओं ने आधुनिक पशुपालन तकनीकें, डेयरी प्रबंधन, मत्स्य पालन, रेशम उत्पादन, उद्यानिकी के व्यवसायिक अवसर और सतत उद्यमिता मॉडल जैसे विविध विषयों पर व्याख्यान दिए।
    डॉ. भोंसले ने प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की विशेष सराहना करते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नोत्तर, समूह चर्चा और केस-स्टडी आधारित अभ्यास सत्रों ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों दृष्टियों से समृद्ध किया। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने क्षेत्रों में नवाचार लाने और स्वरोजगार के अवसर विकसित करने हेतु प्रेरित करना था, जिसमें यह प्रशिक्षण पूर्णतः सफल रहा। अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, सभी विशेषज्ञों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

    समापन टिप्पणी एवं समापन भाषण प्रोफेसर एस. शक्य, आयोजन अध्यक्ष (NTSS) एवं डीन, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा द्वारा दिया गया।उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुआत सभी अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं, विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए की।प्रोफेसर शक्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण सह ग्रीष्मकालीन पाठशाला विश्वविद्यालय के विस्तार कार्य एवं सेवा दायित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, किसानों, पशुपालकों और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, प्रबंधन एवं व्यवसायिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाना है। उन्होंने प्रतिभागियों को यह प्रेरणा दी कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाकर अपने व्यवसायिक प्रयासों को अधिक लाभकारी बनाएं।उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों और दृष्टिकोण का उपयोग करके आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस प्रशिक्षण सह ग्रीष्मकालीन पाठशाला के माध्यम से प्रतिभागियों की व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि होगी तथा कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।

    कार्यक्रम संचालन डॉ. वंदना भगत द्वारा किया गया एवं
    धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. रुपल पाठक, सहायक प्रोफेसर द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. ए. के. संत्रा, डॉ. सी. एन. खूने, श्री दीपक सिंह एवं श्री निलेश कुमार पैंकरा भी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    ’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..

    August 18, 2026

    नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….

    August 18, 2026

    सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

    August 18, 2026

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..

    August 18, 2026

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश…..

    August 18, 2026

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप, स्वतंत्रता दिवस पर ‘जय गढ़िया बाबा दल’ ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का जादू…..

    August 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..

    August 18, 2026

    नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….

    August 18, 2026

    सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

    August 18, 2026

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..

    August 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.