Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जेल में बंद सचिव का एक और घोटाला उजागर — अब इस पंचायत में 3.73 लाख की वित्तीय हेराफेरी, लेकिन अब तक बर्खास्त नहीं!
    छत्तीसगढ़

    जेल में बंद सचिव का एक और घोटाला उजागर — अब इस पंचायत में 3.73 लाख की वित्तीय हेराफेरी, लेकिन अब तक बर्खास्त नहीं!

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेल में बंद सचिव का एक और घोटाला उजागर — अब इस पंचायत में 3.73 लाख की वित्तीय हेराफेरी, लेकिन अब तक बर्खास्त नहीं!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों की भूमिका एक बार फिर संदेह के घेरे में है। लाखों की शासकीय राशि गबन के मामले में पहले से जेल में बंद सचिव ईलाही मोहम्मद कुरैशी का नाम अब एक और घोटाले में सामने आया है। ग्राम पंचायत रसेड़ा में 15वें वित्त आयोग की 3.73 लाख रुपये की राशि के दुरुपयोग की पुष्टि जांच रिपोर्ट में हुई है। इससे पहले कुरैशी पर कोटमीसोनार पंचायत में 25 लाख रुपये की वित्तीय कूटरचना और धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।

    इसके बावजूद अब तक सिर्फ निलंबन तक सीमित प्रशासनिक कार्रवाई ने सुशासन के दावों और तंत्र की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    जांजगीर-चांपा | अकलतरा

    जांजगीर-चांपा जिले में पंचायत सचिव ईलाही मोहम्मद कुरैशी के खिलाफ घोटालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। पहले कोटमीसोनार में 25 लाख रुपये की शासकीय राशि के गबन और धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में जेल पहुंचा सचिव अब ग्राम पंचायत रसेड़ा में भी 3.73 लाख रुपये के गबन के आरोपों में घिर गया है।

    तीसरा मामला सामने आते ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आक्रोश अब उबाल पर है। सवाल उठ रहा है कि जब आरोपी जेल में बंद है और उस पर लगातार गबन के मामले सामने आ रहे हैं, तो अब तक प्रशासन ने बर्खास्तगी की कार्रवाई क्यों नहीं की?

    रसेड़ा में तीसरी गड़बड़ी का खुलासा

    जनपद पंचायत अकलतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा गठित जांच समिति ने ग्राम पंचायत रसेड़ा में 15वें वित्त आयोग वर्ष 2024-25 के तहत खर्च की गई राशि की जांच की।

    जांच रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन सचिव ईलाही कुरैशी द्वारा ₹3.73 लाख की राशि खर्च का कोई वैध दस्तावेज या सबूत नहीं पेश किया गया। स्पष्ट रूप से शासकीय निधि के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है।

    ग्राम पंचायत की सरपंच जानकीबाई और उपसरपंच गणेशराम ने अकलतरा थाने में लिखित शिकायत देकर एफआईआर की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है

    पहले से जेल में बंद है आरोपी

    ईलाही कुरैशी के खिलाफ इससे पहले कोटमीसोनार पंचायत में ₹25 लाख 13 हजार 528 रुपए के गबन का मामला दर्ज है। साथ ही, उस पर वॉट्सऐप ग्रुप में धार्मिक भावना भड़काने वाला पोस्ट साझा करने का भी आरोप है।

    पुलिस ने इन दोनों मामलों में आईपीसी की धारा 420, 409, 34 और बीएनएस की धारा 299 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 10 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया था।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों मामलों में अपराध स्वीकार भी किया है।

    प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा जनाक्रोश

    तीन गंभीर मामलों में नामजद, न्यायिक हिरासत में बंद सचिव के खिलाफ अब तक केवल निलंबन की कार्रवाई की गई है।

    प्रशासन की इस ढुलमुल कार्यशैली से ग्रामीणों का भरोसा टूट रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि –

    “सिर्फ रसेड़ा या कोटमीसोनार ही नहीं, ईलाही कुरैशी जहां-जहां सचिव रहा, वहां जांच होनी चाहिए। ये घोटाले सुनियोजित हैं और इसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है।”

    सवालों के घेरे में प्रशासन: क्यों नहीं हुई बर्खास्तगी?

    तीन-तीन मामलों में दोषी पाए गए इस सचिव के खिलाफ अब तक सिर्फ निलंबन की औपचारिक कार्यवाही ही हुई है। बर्खास्तगी की न तो प्रक्रिया शुरू की गई है और न ही अन्य पंचायतों में उनके कार्यकाल की जांच।

    घोटालों पर उठे सवाल, प्रशासन ने जताई अनभिज्ञता

    लगातार सुर्खियों में रहे कथित घोटालों को लेकर जब जिला प्रशासन से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

    उन्होंने कहा —

    “मुझे इस मामले की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यदि इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है या कोई तथ्यात्मक मामला सामने आता है, तो उसकी गंभीरता से जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

    News Desk

    Related Posts

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन….

    July 5, 2026

    अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा….

    July 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, बिजली बिल हुआ शून्य, हर माह लगभग एक हजार रुपये की बचत…

    July 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.