Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिला स्तरीय यश यात्रा- विरासत के 25 वर्ष का हुआ शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिला स्तरीय यश यात्रा- विरासत के 25 वर्ष का हुआ शुभारंभ

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिला स्तरीय यश यात्रा- विरासत के 25 वर्ष का हुआ शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौगात- श्री भईया लाल राजवाड़े

    महोत्सव-गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर केंद्रित होगी-कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी

    कोरिया
    प्रदेश में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आज कोरिया जिले में जिला स्तरीय यश यात्रा- विरासत के 25 वर्ष का शुभारंभ जिला पंचायत ऑडिटोरियम परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े रहे। श्री राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौगात है। यहां प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है, जिनका लाभ यहां के निवासियों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं और सड़कों, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

    कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने बताया कि रजत जयंती समारोह 15 अगस्त से प्रारंभ होकर मार्च 2026 तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार इस महोत्सव की मुख्य टैगलाइन ‘ज्ञान’ अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में कोरिया ने जो यात्रा शुरु की उसका साक्षी आप सब हैं।पहले यहाँ कई विभागों के कार्यालय नहीं रहे होंगे, लेकिन अब शासकीय संस्थानों व विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति की है। आडिटोरियम परीसर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, विधायक श्री राजवाड़े ने अवलोकन किया साथ ही उन्होंने इस प्रदर्शनी को सराहा।

    जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों व इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल, महलपारा की कक्षा बारहवीं की छात्रा उन्नति जायसवाल और कक्षा दसवीं के छात्र कुणाल दुबे ने विगत 25 बरस की छत्तीसगढ़ यात्रा को धाराप्रवाह अंग्रेजी में जानकारी देकर सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य, जनपद व नगरीय निकाय प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

    May 15, 2026

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….

    May 15, 2026

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026

    ’अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि’….

    May 15, 2026

    ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल रमेन डेका’…….

    May 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

    May 15, 2026

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….

    May 15, 2026

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.