Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बस्तर के वनों को देखने के लिए दुनिया भर से आते हैं पर्यटक: वन मंत्री केदार कश्यप….
    छत्तीसगढ़

    बस्तर के वनों को देखने के लिए दुनिया भर से आते हैं पर्यटक: वन मंत्री केदार कश्यप….

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बस्तर के वनों को देखने के लिए दुनिया भर से आते हैं पर्यटक: वन मंत्री केदार कश्यप….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर ईको टूरिस्ट समिति के समूहों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यटन के दृष्टि से बस्तर क्षेत्र में वन बहुत बड़ा आधार है, बस्तर के वनों और प्राकृतिक सौन्दर्य को देखने के लिए दुनिया भर के पर्यटक आते हैं। मंत्री श्री कश्यप आज वन विभाग और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा शहीद गुंडाधुर कृषि कालेज जगदलपुर के सभागार में आयोजित कनेक्ट बस्तर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। गौरतलब है कि ‘कनेक्ट बस्तर’ की थीम पर पर्यटन की दृष्टि से वन विभाग और कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान द्वारा कोंडागांव जिले के टाटामारी से बस्तर जिले के चित्रकोट, नारायणपाल मंदिर, तीरथगढ़, कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान और दंतेवाड़ा जिले के दंतेश्वरी मंदिर, बारसूर के मंदिर को एक पर्यटन सर्किट बनाकर पर्यटकों की सुविधा हेतु दस वाहन की व्यवस्था की गई है।

    वनमंत्री श्री कश्यप ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    कार्यक्रम में विधायक श्री किरण देव ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र में पर्यटन के विकास को गति दी है। बस्तर की संस्कृति और पर्यटन के नाम से आज देश विदेश में बस्तर क्षेत्र की अलग पहचान बनी है। अब बस्तर के धुरमारास पर्यटन स्थल को यूनेस्को जैसी संस्था सम्मान दे रही है। हमको बस्तर को पर्यटन की दृष्टि से कॉरिडोर के रूप में जोड़ने की आवश्यकता है। कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान की एक अच्छी पहल पर्यटन के लिए दस वाहनों का लोकार्पण किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में लगभग एक करोड़ 70 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

    वनमंत्री श्री कश्यप ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने ‘कनेक्ट बस्तर’ की थीम का विमोचन किया गया। उन्होंने वन विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक भी वितरण किया। साथ ही शासकीय आवास गृह निर्माण हेतु 59 लाख 92 हजार, नक्षत्र वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिए 72 लाख 48 हजार का और पाँच सरई शेड निर्माण के लिए 38 लाख रुपए 13 हजार रुपए लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मंत्री श्री कश्यप ने पर्यटकों की सुविधा के लिए दस वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर श्री संजय पांडेय, अन्य जनप्रतिनिधि, सीसीएफ वन्य-जीव श्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ श्री उत्तम गुप्ता, संचालक कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान श्री नवीन कुमार सहित गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026

    ’अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि’….

    May 15, 2026

    ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल रमेन डेका’…….

    May 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    May 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    May 15, 2026

    दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु 19 मई तक जमा करे दस्तावेज…

    May 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026

    ’अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि’….

    May 15, 2026

    ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल रमेन डेका’…….

    May 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    May 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.