Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राम-नाम की धुन पर 850 भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी….
    छत्तीसगढ़

    राम-नाम की धुन पर 850 भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी….

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राम-नाम की धुन पर 850 भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम और काशी के लिए रवाना हुई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर इस रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को विदाई दी। स्टेशन पर माहौल भक्तिमय था, जहां जय श्री राम के नारे और भजन गुंजायमान हो रहे थे।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने रामलला दर्शन योजना के तहत सभी व्यवस्थाएं की हैं। आपको किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, यही हमारा संकल्प है। अब तक 41 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को हमने राम दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया है, और यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।

    भावुक श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू, राम दर्शन का सपना साकार

    ट्रेन रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भावुकता का माहौल था। कईयों की आंखें नम थीं, क्योंकि रामलला के दर्शन का लंबा इंतजार आज पूरा हो रहा था। स्थानीय निवासी श्रीमती राधा यादव ने जय सिया राम! कहते हुए कहा कि हमारे लिए यह सपने जैसा है। घर से राम जी के दर्शन तक मुफ्त यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था से हम लोग गद्गद हैं।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    वहीं, युवा श्रद्धालु श्री अजय साहू कहते हैं कि काशी में गंगा स्नान और अयोध्या में रामलला दर्शन कर हम धन्य हो जाएंगे। सरकार का बहुत – बहुत आभार!

    राज्य सरकार की सुविधाओं ने यात्रा को बनाया यादगार

    छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना में श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण मुफ्त व्यवस्थाएं की हैं। आईआरसीटीसी, जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त प्रयास से ट्रेन में एसी कोच, स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन नाश्ता, दोपहर और रात का खाना, साफ पानी और चाय-स्नैक्स की व्यवस्था की गई थी।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

     

    अयोध्या पहुंचने पर राम मंदिर दर्शन, काशी में गंगा आरती, ठहरने के लिए अच्छे होटल, स्थानीय घूमने के लिए बसें और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। यात्रा के दौरान डॉक्टर, गाइड और सुरक्षा कर्मी साथ रहेंगे। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष देखभाल की गई है। स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन, चेकअप और भोजन पैकेट की व्यवस्था की गई थी। यह सब राज्य सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रमाण हैै।

    News Desk

    Related Posts

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

    May 13, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी, इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत….

    May 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.