Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दंतेवाड़ा में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन: मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह….
    छत्तीसगढ़

    दंतेवाड़ा में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन: मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह….

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दंतेवाड़ा में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन: मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षाेल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन प्रातः 9 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

    जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में शान से लहराया तिरंगा

    मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान

    समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

    परेड की सलामी एवं मुख्यमंत्री संदेश का वाचन

    मुख्य अतिथि श्री यादव ने कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के साथ परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उल्लास के प्रतीक गुब्बारे एवं शांति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े गए।

    हर्ष फायर एवं आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन

    परेड में शामिल सशस्त्र बल की टुकड़ियों द्वारा तीन बार हर्ष सूचक फायर किया गया तथा राष्ट्रीय तिरंगे एवं मुख्य अतिथि को राष्ट्रगान की धुन बजाकर सलामी दी गई। मार्चपास्ट में 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 9वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरुष एवं महिला), नगर सैनिक दंतेवाड़ा, एनसीसी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा, स्काउट हायर सेकेंडरी स्कूल दंतेवाड़ा सहित आस्था विद्या मंदिर जावंगा की बैंड पार्टी द्वारा राष्ट्रधुन पर कदम से कदम मिलाकर आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।

    जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में शान से लहराया तिरंगा

    परेड कमांडरों से परिचय एवं स्मृति चिन्ह भेंट

    मार्चपास्ट के पश्चात मुख्य अतिथि श्री यादव ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

    जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति

    समारोह में विधायक श्री चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, वनमंडलाधिकारी श्री रंगानाधा रामाकृष्णा वाय, अर्धसैनिक बलों के अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं समारोह में शामिल हुए।

    News Desk

    Related Posts

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

    May 13, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी, इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत….

    May 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.