Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»बम ब्लास्ट के 8 दिन बाद खुला रामेश्‍वरम कैफे, सुरक्षा में मदद करेंगे पूर्व सैनिक; कहां छिपा संदिग्ध?…
    देश

    बम ब्लास्ट के 8 दिन बाद खुला रामेश्‍वरम कैफे, सुरक्षा में मदद करेंगे पूर्व सैनिक; कहां छिपा संदिग्ध?…

    By March 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बम ब्लास्ट के 8 दिन बाद खुला रामेश्‍वरम कैफे, सुरक्षा में मदद करेंगे पूर्व सैनिक; कहां छिपा संदिग्ध?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शहर का लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे विस्फोट के एक सप्ताह बाद शनिवार को सख्त सुरक्षा के बीच फिर से खोल दिया गया।

    भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गये हैं। कैफे में एक सप्ताह पहले हुए विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे। कैफे बम ब्लास्ट के 8 दिन बाद आज सुबह फिर से खोला गया। 

    रामेश्वरम कैफे के सह-संस्थापक राघवेंद्र राव ने कहा कि कैफे की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों की मदद ले जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राघवेंद्र ने कहा, “भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए हम सभी सुरक्षा उपाय कर रहे हैं। हम अपनी सुरक्षा टीम को और मजबूत कर रहे हैं। हम अपने सुरक्षा गार्डों को ट्रेनिंग देने के लिए पूर्व सैनिकों का एक पैनल बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं।”

    ‘चाहे कुछ भी हो, हमें कोई नहीं रोक सकता’

    प्रशासन के मुताबिक, ग्राहकों की जांच के लिए कैफे के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। कैफे के कर्मचारी यहां आने वाले ग्राहकों की मेटल डिटेक्टर की मदद से जांच करेंगे। सभी ग्राहकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कर्मचारी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

    रामेश्वरम कैफे के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राघवेंद्र राव ने कहा, ”जो कुछ भी हुआ…नहीं होना चाहिए था। यह हमारे लिए मजबूत होने का एक सबक है। चाहे कुछ भी हो, हमें कोई नहीं रोक सकता।”

    एक दिन पहले उन्होंने कहा, ”वे (हमलावर) हमें सबक सिखाना चाहते थे लेकिन हम उन्हें सबक सिखाएंगे। भगवान शिव के आशीर्वाद से हमने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपना कैफे फिर से खोल दिया है। हम कल राष्ट्रगान के साथ ग्राहकों के लिए रेस्तरां फिर खोलेंगे।”

    कैफे को फूलों से सजाया गया और उसे खोलने से पहले सुबह पूजा की गई। पूरे दिन पुलिस वहां तैनात रही। एक मार्च को हुए विस्फोट में कैफे के कर्मचारी सहित 10 लोग घायल हुए थे और वे सभी ठीक हो रहे हैं।

    एनआईए ने संदिग्ध का वीडियो जारी किया, 10 लाख का ईनाम

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले से जुड़े संदिग्ध का एक वीडियो जारी किया और उसकी पहचान करने में नागरिकों से सहयोग मांगा। एनआईए ने नागरिकों से कहा कि अगर उनके पास संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी है तो वे इन नम्बरों पर 08029510900, 8904241100 पर कॉल करें या ईमेल करें। एनआईए ने कहा, “उनकी पहचान गोपनीय रहेगी।”

    इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में संदिग्ध हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। एनआईए ने हमलावर की तस्वीर संलग्न करते हुए कहा, “रामेश्वरम कैफे बम विस्फोट मामले में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोई भी सूचना देने पर 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।”

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न….

    May 21, 2026

    ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, तेंदू, सतालू, चार और लीची का लिया स्वाद, पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्दे…..

    May 21, 2026

    सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदमः ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजनांदगांव से वाहनों को किया रवाना….

    May 21, 2026

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 4.36 करोड़ रूपए लागत के सड़क पुल-पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन’….

    May 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.