Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जल जीवन मिशन से बदली जीवन की तस्वीर, वनांचलों के दूरस्थ गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल….
    छत्तीसगढ़

    जल जीवन मिशन से बदली जीवन की तस्वीर, वनांचलों के दूरस्थ गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल….

    News DeskBy News DeskApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल जीवन मिशन से बदली जीवन की तस्वीर, वनांचलों के दूरस्थ गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: जल जीवन मिशन वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों में जीवन की तस्वीर बदल रही है। कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के दूरस्थ व माओवाद प्रभावित रहे, पेयजल संकट से जूझने वाले टेकापानी गांव में अब जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से हर घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो रही है। भारत सरकार और राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत हर ग्रामीण परिवार में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन न्यूनतम 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। टेकापानी जैसे संवेदनशील गांवों में इस लक्ष्य की प्राप्ति बड़ी उपलब्धि है।

    माओवाद प्रभावित रहे व जल संकट से जूझने वाले टेकापानी के हर घर में अब नल से पहुंचा जल

    जिला मुख्यालय कांकेर से लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित टेकापानी के लोग पहले पीने और घरेलू उपयोग के लिए नाले व झरिया के पानी पर निर्भर थे। गर्मियों में जलस्तर घटने पर महिलाओं को लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता था। सरपंच श्री सुदूराम कावड़े बताते हैं कि अब गांव में स्थापित सोलर आधारित जल आपूर्ति प्रणाली से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। साथ ही जल गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है, जिसमें “जल बहिनियाँ”, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और गांव की महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

    जल जीवन मिशन के अंतर्गत टेकापानी में 20 नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिससे हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने लगा है। गांव के ही पंप ऑपरेटर श्री अनिल नूरेटी ने बताया कि अब गांववालों को नाले पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, जीवन कहीं अधिक सरल हो गया है। जल जीवन मिशन से जल संकट समाप्त होने के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है, जलजनित बीमारियों में कमी आई है।

    News Desk

    Related Posts

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.