Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम
    छत्तीसगढ़

    बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

    News DeskBy News DeskApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    “बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम”


    1. कवर्धा: बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एकम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय (तीन सत्रों में) उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
      इस कार्यशाला में जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और मितानिन प्रशिक्षक सहित कुल 256 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

    कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को टाइप-1 डायबिटीज के प्रभाव, लक्षणों की शीघ्र पहचान, समयानुकूल उपचार एवं समग्र प्रबंधन के संबंध में तकनीकी जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे समुदाय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित कर सकें।
    प्रशिक्षण के दौरान निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई:

    • टाइप-1 डायबिटीज की पहचान, उपचार एवं प्रबंधन
    • परामर्श (काउंसलिंग) एवं रोगी सहायता समूहों की भूमिका
    • समुदाय आधारित जागरूकता रणनीतियाँ
    • मानसिक स्वास्थ्य एवं पारिवारिक सहयोग का महत्व
    प्रतिभागियों ने समूह गतिविधियों एवं अनुभव साझा करते हुए विषय की गहन समझ विकसित की, जिससे भविष्य में बेहतर रोगी देखभाल की संभावनाएँ मजबूत हुईं।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तूरे ने इस पहल को बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम बताया।
    प्रशिक्षण का संचालन यूनिसेफ की टीम द्वारा, स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के समन्वित प्रयासों से आयोजित इस प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही, जो निकट भविष्य में बाल मधुमेह से प्रभावित बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
    इस अवसर पर जिला स्तर के अधिकारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिनमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी, सुश्री आकांक्षा जिला सलाहकार गैर संचारी रोग व गौरव सोनी सहायक नोडल शामिल रहे l

    जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से बाल मधुमेह की समय पर पहचान एवं प्रबंधन सुनिश्चित कर बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की जा सकेगी। आगामी माह में यूनिसेफ के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों के लिए जिले द्वारा सहमति दिया गया जिसमें रोगी सहायता समूह, पंचायत राज बैठक, स्व सहायता समूह बैठक, बैगा गुनिया सम्मेलन, सामाजिक कल्याण शिविर, स्क्रीनिंग शिविर, मिड मीडिया गतिविधि आदि शामिल हैं l

    News Desk

    Related Posts

    प्रदेश के विकास में बंगाली समाज की अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 18, 2026

    यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…

    April 18, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 102 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन….

    April 18, 2026

    डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान….

    April 18, 2026

    भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सौंपा चेक, राज्य में पहली बार किसी खिलाड़ी को दी गई है इतनी बड़ी प्रोत्साहन राशि…..

    April 18, 2026

    दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…..

    April 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश के विकास में बंगाली समाज की अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 18, 2026

    यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…

    April 18, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 102 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन….

    April 18, 2026

    दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…..

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.