Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया….
    छत्तीसगढ़

    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया….

    News DeskBy News DeskApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने आज सवेरे जिला उपभोक्ता आयोग, रायपुर की अतिरिक्त पीठ का उद्घाटन किया। न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “उपभोक्ता हितों की रक्षा और न्याय की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारा सर्वोच्च प्राथमिकता है।” इस अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है।
    उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के द्विवार्षिक प्रतिवेदन विमोचन एवं उपभोक्ता सम्मेलन के अवसर पर 12 अप्रैल 2025 को उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा को स्मरण करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

    मंत्री श्री दयालदास बघेल (खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग) तथा विभागीय सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब खंगाले के प्रयासों और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा हेतु राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह अतिरिक्त पीठ उपभोक्ताओं को शीघ्र न्याय दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर की अतिरिक्त पीठ के अध्यक्ष का दायित्व श्री प्रशांत कुंडु तथा सदस्य का दायित्व श्री आनंद वर्गीस को सौंपा गया है, जो जिला उपभोक्ता आयोग, रायपुर के अतिरिक्त पीठ में प्रकरणों की सुनवाई आज से प्रारंभ किए ।

    इस अवसर पर राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य श्री प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्री श्रीनिवास तिवारी, जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर के अध्यक्ष श्री डी. पी. शर्मा, सदस्यगण श्रीमती निरूपमा प्रधान एवं श्री अनिल अग्निहोत्री उपस्थित रहे। साथ ही जिला अधिवक्ता संघ, रायपुर के अध्यक्ष श्री हितेन्द्र तिवारी तथा वरिष्ठ अधिवक्तागण श्री शेखर अमीन, श्री पी. के. पॉल, श्री आर. के. भावनानी एवं श्री राकेश पुरी सहित राज्य एवं जिला उपभोक्ता आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की…..

    April 20, 2026

    शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त….

    April 20, 2026

    प्रमुख सचिव, कृषि विभाग, श्रीमती शहला निगार एवं संचालक खाद्य एवं आपूर्ति,डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी तथा Oil Companies के अधिकारी आज स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए…..

    April 20, 2026

    पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव…..

    April 20, 2026

    बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 20, 2026

    बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन……

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की…..

    April 20, 2026

    शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त….

    April 20, 2026

    प्रमुख सचिव, कृषि विभाग, श्रीमती शहला निगार एवं संचालक खाद्य एवं आपूर्ति,डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी तथा Oil Companies के अधिकारी आज स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए…..

    April 20, 2026

    पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव…..

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.