Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बस्तर में प्राकृतिक संपदा और नवाचार का संगम- राज्यपाल रमेन डेका……
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में प्राकृतिक संपदा और नवाचार का संगम- राज्यपाल रमेन डेका……

    News DeskBy News DeskMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बस्तर में प्राकृतिक संपदा और नवाचार का संगम- राज्यपाल रमेन डेका……
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में आयोजित दो दिवसीय “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर की कला, संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों को नवाचार से जोड़कर क्षेत्र की एक नई पहचान गढ़ने का आह्वान किया।

    महुआ, इमली और लघु वनोपजों के मूल्य संवर्धन से बढ़ेगी बस्तर की आर्थिक शक्ति

    युवाओं सफलता का मंत्र सीखो, लागू करो, नया सोचो और कमाओ

    युवाओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यहाँ के युवाओं में नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाला बनने की असीम क्षमता है। उन्होंने उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कौशल और आत्मनिर्भरता की नींव रखती है। उन्होंने युवाओं को जोखिम लेने और तकनीक का बेहतर उपयोग करने का संदेश दिया।

    महुआ, इमली और लघु वनोपजों के मूल्य संवर्धन से बढ़ेगी बस्तर की आर्थिक शक्ति

    बस्तर का बदलता स्वरूप- चुनौतियों से अवसरों की ओर

    राज्यपाल ने कहा कि बस्तर अब चुनौतियों के दौर को पीछे छोड़कर विकास की नई राह पर है। यहाँ उपलब्ध महुआ, इमली, तेंदूपत्ता और रेशम जैसे संसाधनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि हमें कच्चा माल बेचने के बजाय स्थानीय स्तर पर वैल्यू एडिशन कर उत्पादों की ब्रांडिंग करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के दौर में मोबाइल फोन ही सबसे बड़ा बाजार है, जहाँ इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप बिजनेस और ई-कॉमर्स के जरिए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच दिया जा सकता है।

    महत्वपूर्ण कार्यक्रम और सम्मान

    राज्यपाल ने नवाचार को बढ़ावा देने हेतु “इन्नोवेशन एण्ड स्टार्टअप कंपेडियम” पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण समावेशी विकास के लिए उन्होंने वनों और नदी-नालों के संरक्षण की आवश्यकता बताई।

    महुआ, इमली और लघु वनोपजों के मूल्य संवर्धन से बढ़ेगी बस्तर की आर्थिक शक्ति

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान

    पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विश्वविद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मौलश्री के पौधे का रोपण किया। समारोह में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, महापौर श्री संजय पांडेय सहित बस्तर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और बड़ी संख्या में देश भर से आए विशेषज्ञ व छात्र उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल…..

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार….

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित….

    May 4, 2026

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ – राज्यपाल रमेन डेका…

    May 4, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन बनी सहारा, 3570 मरीजों को मिली त्वरित चिकित्सा सहायता….

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी…..

    May 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल…..

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार….

    May 5, 2026

    बस्तर में प्राकृतिक संपदा और नवाचार का संगम- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 4, 2026

    सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित….

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.