Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    News DeskBy News DeskMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ​रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए।

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात

    शिविर की बड़ी उपलब्धियां 

    उदयपुर विकासखंड में प्रशासन की सक्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड समय में निपटारा किया गया। पंचायत वार प्राप्त कुल 4740 आवेदनों का तय समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण किया गया। शिविर स्थल पर ही तत्काल 37 आधार कार्ड, 33 आयुष्मान कार्ड और 25 श्रम कार्ड बनाकर सौंपे गए। मौके पर प्राप्त 312 नए आवेदनों को भी समयबद्ध निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात

    अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा न्याय और अधिकार

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने हाथों से पात्र ग्रामीणों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर राष्ट्रीय परिवार सहायता और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र, कृषि सशक्तीकरण के लिए अन्नदाताओं को मृदा स्वास्थ्य कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ग्रामीणों को बेहतर इलाज की सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड जैसे स्वास्थ्य कवच का वितरण किया।

    प्रशासन अब आपके द्वार पर-मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा स्पष्ट है, कि प्रशासन और जनता के बीच की दूरी पूरी तरह खत्म हो।सुशासन तिहार जनता और सरकार के बीच भरोसे का सेतु है। यह अभियान लगातार 40 दिनों तक चलेगा, जिसका एकमात्र लक्ष्य है कि गांव के अंतिम व्यक्ति को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं चलकर उसके पास आए।

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात

    विभागीय स्टॉलों पर उमड़ी भीड़

    शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 32 स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, विभिन्न पंचायतों के सरपंचों सहित अपर कलेक्टर, एसडीएम और जनपद सीईओ जैसे उच्चाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने मौके पर ही समस्याओं के निपटारे में सहयोग किया।

    News Desk

    Related Posts

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

    August 10, 2026

    श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    August 10, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..

    August 10, 2026

    रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….

    August 10, 2026

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा….

    August 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

    August 10, 2026

    श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    August 10, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..

    August 10, 2026

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….

    August 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.