Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन……
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन……

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन……
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि तपती गर्मी में राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ सुशासन तिहार शिविरों का यह आयोजन आमजनता की समस्याओं के प्रति राज्य सरकार की गहरी संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शासन प्रशासन आमनागरिकों की समस्याओं के त्वरित व संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है, समस्याएं दूर हो रही हैं तथा लोगों केा त्वरित राहत मिल रही है।

    सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता - उद्योग मंत्री

    इस आशय के उद्गार उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित सुशासन तिहार शिविर के आयोजन के दौरान कही। यहॉं उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है तथा इसके अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। केारबा निगम क्षेत्र में पहला शिविर विगत 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में आयोजित हुआ था तथा इस कड़ी में आज निगम के टी.पी.नगर जोन कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को प्रदान की, वहीं कार्यकम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई।

    इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई मंे राज्य सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की बेहतरी के साथ-साथ आमजनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिय पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं इस तपती गर्मी में शिविरों में अचानक पहुंच रहे हैं तथा आमजनता की समस्याओं से प्रत्यक्ष रूबरू हो रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासनिक अधिकारी आमजनता के बीच पहुंच रहे हैैं, उनकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में भी ऐसे ही शिविर पूरे प्रदेश में लगते थे, अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पुनःसुशासन तिहार शिविर पूरे प्रदेश में लगाये जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि नगर निगम केारबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत लगातार सक्रिय हैं, आमजनता से सीधे संपर्क करती हैं, उनकी समस्याओ केा जानती समझती है तथा उनका निराकरण कराती है, उन्हीं के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम ने अनेक उपलब्धियॉं अर्जित की हैं, जिससे हम सभी परिचित हैं। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जिले के सभी विभाग निगम के साथ कदम से कदम साथ मिलाकर जनसमस्याओं का निराकरण पूरी निष्ठा के साथ करा रहे हैं।

    सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता - उद्योग मंत्री

    छत्तीसगढ़ में पुनःस्थापित हुआ सुशासन 

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत सवा दो वर्षाे से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रदेश की कमान अपने हाथ में संभाली हैं, उनकी नीतियों एवं कार्याे की बदौलत छत्तीसगढ़ में अब पुनः सुशासन स्थापित हुआ है। उन्होने कहा कि आमजनता की समस्याएं शीघ्रता से दूर हों, सुशासन तिहार शिविरों का यह प्रमुख उद्देश्य है, मुझे खुशी है कि जिन उद्देश्यों को लेकर यह शिविर लगाये जा रहे हैं, वह उद्देश्य पूरे हो रहे हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने जिला प्रशासन व निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों की सराहना करते हुये कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के देखरेख में निगम के अधिकारी कर्मचारियों की टीम कोरबा के विकास व नागरिकों की समस्याओ को दूर करने की दिशा में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं, जिसके लिये मैं अधिकारी कर्मचारियों को साधुवाद देती हॅू, इन्हीं की बदौलत नगर निगम कोरबा ने अनेक उपलब्धियॉं अर्जित की हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन लगातार कोरबा के विकास एवं यहॉं के नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिये कार्य कर रहे हैं, परिणाम स्वरूप कोरबा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    आयुक्त ने रखा प्रतिवेदन 

    इस अवसर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने टी.पी.नगर जोन के विकास व निर्माण कार्याे, वहॉं की समस्याओं तथा उनके निराकरण की दिशा में उठाये जा रहे कदमों व जोन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने बताया कि निगम के टी.पी.नगर जोनांतर्गत कुल 06 वार्ड आते हैं, इन 06 वार्डाे में वर्ष 2023 से अब तक 58 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत  वाले 120 विकास कार्य स्वीकृत किये गये थे, जिनमें से 68 कार्य पूर्ण हो गये हैं, वहीं 33 कार्य प्रगतिरत हैं, शेष 19 निविदा प्रक्रिया में है। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना में जोनांतर्गत प्राप्त लक्ष्यों की जानकारी भी शिविर में दी, साथ ही बताया कि कोरबा शहर को स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत स्टेडियम का रेनोवेशन, हाकी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, एथेलेटिक ट्रेक, नालंदा परिसर एवं 100 सीटर बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने राजस्व वसूली, राशन कार्ड, श्रद्धांजलि योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये गये हितग्राहियों की संख्यात्मक जानकारी भी शिविर में प्रस्तुत करते हुये विगत 01 वर्ष के दौरान निगम द्वारा अर्जित प्रमुख उपलब्धियांे व भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

    सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता - उद्योग मंत्री

    हितग्राहियों को प्रदान किये गये योजनाओं के लाभ 

    सुशासन तिहार शिविर के आयोजन के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों केा योजनाओं के लाभों से लाभान्वित कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही पुष्पादेवी चौधरी, विमला श्रीवास व खुशबू बेगम को आवासगृहों की चाबी प्रदान की गई, वहीं हितग्राही भगवती कश्यप, कुंतीबाई केंवट, लक्ष्मीन केंवट, मीना देवी साहू, निर्मला पटेल, रंजनी टेटे, उषा चंद्रा, बलदेव कुमार चौहान, मोहम्मद हसन खान को आवासगृहों के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसी प्रकार पिनबाई चन्द्रा, चन्द्रिका सिदार, तिर्की चौहान, मंगलीन बाई, गंगा साव, शिवकुमारी, रितुदेवी, साजिया सिद्दीकी को विभिन्न राशन कार्ड प्रदान किये गये, तो वहीं अनिता गुप्ता को विधवा पेंशन व झूलराम गोंड़ को वृद्धावस्था पेंशन से लाभान्वित कराया गया। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवंागन व महापौर श्रीमती राजपूत ने श्रीमती झमोल बाई को व्हीलचेयर, चमरादास महंत को ट्रायसिकल, राधे साहू को इलेक्ट्रानिक ट्रायसिकल तथा राजेन्द्र दास चतुर्वेदी को श्रवण यंत्र प्रदान किया। निगम के श्रद्धांजलि योजना अंतर्गत हितग्राही मीनाक्षी कोसले, जनकराम निर्मलकर, जमुना दास, लोकेश कुमार, गुलाबा बाई, नरेश कुमार भिमटे, सुखमति चौहान को सहायता राशि के चेक प्रदान किये गये।

    13 मई को कोसाबाड़ी जोन में शिविर 

    सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों की अगली कड़ी में कोसाबाड़ी जोन में 13 मई को शिविर आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 15 मई को पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन, 20 मई को बालको जोन, 22 मई को दर्री जोन तथा 25 मई को सर्वमंगलानगर जोन में सुशासन तिहार शिविर आयोजित किये जायेगे।

    शिविर के दौरान पार्षद नरेन्द्र देवांगन, रामकुमार साहू, लक्ष्मण श्रीवास, रवि चंदेल, अजय गांेड़, फिरतराम साहू, चेतन सिंह मैत्री, मथुराबाई चन्द्रा, प्रेमलता बंजारे, कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, नरेन्द्र पाटनवार, धनसाय साहू, पुनीराम साहू, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, एन.के.नाथ, राकेश मसीह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, आनंद सिंह राठौर, सचिन तिवारी, भुनेश्वर सिंह, विजय गुप्ता, सुरेश राजवाडे़ आदि के साथ काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारीगण व आमनागरिकगण उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….

    June 30, 2026

    ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

    June 30, 2026

    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

    June 30, 2026

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..

    June 30, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, एनएचएआई ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद….

    June 30, 2026

    दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, श्री राम के भक्तिमय गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से राममय हुआ वातावरण….

    June 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….

    June 30, 2026

    ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

    June 30, 2026

    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

    June 30, 2026

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.