Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राजनांदगांव जिला चिकित्सालय प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह……
    छत्तीसगढ़

    राजनांदगांव जिला चिकित्सालय प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह……

    News DeskBy News DeskJune 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजनांदगांव जिला चिकित्सालय प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह……
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मजबूत अधोसंरचना विकसित की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में स्वास्थ्य अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए 6 करोड़ 42 लाख 70 हजार रुपए की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 3 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपए की लागत से निर्मित जिला चिकित्सालय भवन के प्लिंथ अपग्रेडेशन एवं ऊंचाई विस्तार कार्य का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

    6.42 करोड़ रुपए के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

     उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने राजनांदगांव जिला चिकित्सालय की अग्रणी भूमिका

    जिला चिकित्सालय एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने वाले मरीजों की सकारात्मक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रियता और सजगता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राजनांदगांव जिला चिकित्सालय अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

    6.42 करोड़ रुपए के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    जिला चिकित्सालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रहे हैं

    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाना स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। राजनांदगांव जिले में इस दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिले की मातृ मृत्यु दर राज्य के औसत से कम होना एक सुखद संकेत है। उन्होंने जिला चिकित्सालय में छत मरम्मत, लिफ्ट सुधार कार्य, जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति, डेंटल एक्स-रे मशीन एवं सेपरेटर मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की घोषणा की। साथ ही राज्य बजट से अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

    6.42 करोड़ रुपए के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    अस्पताल के उन्नयन कार्यों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी

    सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि जिला चिकित्सालय अब नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं के साथ जिलेवासियों को समर्पित हुआ है। उन्होंने चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में आवश्यक उन्नयन कार्यों के पूर्ण होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

    मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी 

    कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिला चिकित्सालय की टीम का दायित्व है कि वह समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान करे। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला चिकित्सालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है।

    6.42 करोड़ रुपए के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री गौतम पारख, जीवनदीप समिति के सदस्यगण, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. पंकज लुका, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर…..

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहलः स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति….

    July 22, 2026

    श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..

    July 21, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….

    July 21, 2026

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..

    July 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश…

    July 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर…..

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहलः स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति….

    July 22, 2026

    श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..

    July 21, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.