Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वनांचल में उतरी खुशहाली : पीएम जनमन से सच हुआ लखमुराम का पक्के घर का सपना साकार…..
    छत्तीसगढ़

    वनांचल में उतरी खुशहाली : पीएम जनमन से सच हुआ लखमुराम का पक्के घर का सपना साकार…..

    News DeskBy News DeskJune 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वनांचल में उतरी खुशहाली : पीएम जनमन से सच हुआ लखमुराम का पक्के घर का सपना साकार…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के परिवारों के जीवन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजना एक नई रोशनी लेकर आई है। इस योजना ने नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गारपा के निवासी लखमुराम के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल दी है। वर्षों से कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर इस आदिवासी परिवार को अब अपना पक्का आवास मिल गया है।

    ​चुनौतियों से भरा था सफर- टपकती छत और असुरक्षित भविष्य

    लखमुराम का परिवार पीढ़ियों से एक कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण खुद का पक्का मकान बनाना उनके लिए एक दूर का सपना था। हर साल मानसून आते ही परिवार की चिंताएं बढ़ जाती थीं। बरसात के मौसम में घर की छत से लगातार पानी टपकता था। तेज हवाएं, कड़कड़ाती ठंड और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के बीच पूरा परिवार हमेशा डर के साये में जीने को मजबूर था। कच्चे और सीलन भरे घर के कारण बच्चों की शिक्षा पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था।

    पीएम जनमन आवास बना संकटमोचक

    जब लखमुराम का चयन पीएम जनमन योजना के तहत हुआ, तो उनके परिवार की किस्मत बदल गई। योजना के अंतर्गत पक्के आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की गई। प्रशासन की निगरानी और लखमुराम की मेहनत से निर्धारित समय के भीतर एक सुंदर और मजबूत पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।

    ​गृह प्रवेश पर छलके खुशी के आंसू

    ​नए घर में गृह प्रवेश के दौरान लखमुराम और उनके परिजनों के चेहरों पर जो मुस्कान थी, वह बयां कर रही थी कि यह बदलाव कितना बड़ा है। लखमुराम ने भावुक होते हुए कहा कि मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वनांचल के इस सुदूर इलाके में मेरा भी कभी एक पक्का और सुरक्षित घर होगा। अब मेरे बच्चों को पढ़ने के लिए शांत और बेहतर माहौल मिला है। हमें बारिश, धूप और आंधी-तूफान के डर से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है। यह घर हमारे लिए केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने इस मदद के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

    ​विकास की मुख्यधारा से जुड़ते वनांचल

    लखमुराम की यह कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां धरातल पर सही व्यक्ति तक पहुँचती हैं, तो जीवन में वास्तविक और स्थायी परिवर्तन आता है। पीएम जनमन योजना आज छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में रह रहे हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है, जो उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है।

    News Desk

    Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने की आत्मीय मुलाकात…..

    July 25, 2026

    भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    July 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने कबीरधाम में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की मैराथन समीक्षा….

    July 25, 2026

    सेवा और सुशासन के 12 वर्ष: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजनों से किया आत्मीय संवाद….

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन को मिल रही नई मजबूती, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आम नागरिकों का भरोसेमंद मंच, ड्राइविंग लाइसेंस की शिकायतों का हुआ समयबद्ध समाधान…

    July 25, 2026

    विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिव्यांशु देवांगन का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सम्मान….

    July 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ वुशू क्लब के युवा खिलाड़ियों ने की आत्मीय मुलाकात…..

    July 25, 2026

    भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    July 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने कबीरधाम में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की मैराथन समीक्षा….

    July 25, 2026

    सेवा और सुशासन के 12 वर्ष: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजनों से किया आत्मीय संवाद….

    July 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.