Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत चौधरी बने ऊर्जादाता, सोलर पैनल से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली बेचकर कमा रहे लाभ….
    छत्तीसगढ़

    पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत चौधरी बने ऊर्जादाता, सोलर पैनल से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली बेचकर कमा रहे लाभ….

    News DeskBy News DeskJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत चौधरी बने ऊर्जादाता, सोलर पैनल से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली बेचकर कमा रहे लाभ….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण परिवारों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बन रही है। योजना के तहत हितग्राही न केवल अपने बिजली खर्च में कमी ला रहे हैं, बल्कि स्वयं बिजली उत्पादन कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं। सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत कंठी के निवासी श्री उमाकांत चौधरी इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं, जिनका बिजली बिल अब पूरी तरह शून्य हो गया है।

    श्री उमाकांत चौधरी ने बताया कि पहले उनके घर में हर माह बिजली का बिल एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन जाता था। बढ़ती बिजली खपत के कारण घरेलू बजट प्रभावित होता था। इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराया।

    सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद अब उनके घर की अधिकांश बिजली आवश्यकता स्वयं पूरी हो जाती है। आवश्यकता से अधिक उत्पन्न होने वाली बिजली को वे विद्युत ग्रिड में वापस भेज रहे हैं। इससे उनका बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है और वे एक सामान्य उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक की भूमिका में आ गए हैं।

    श्री चौधरी ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापना के लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहयोग ने सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने को आसान और किफायती बना दिया। उनका कहना है कि योजना की प्रक्रिया सरल है और इसका लाभ आम नागरिक आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

    उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की दूरदर्शी पहल और सब्सिडी सहायता के कारण आम लोगों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना संभव हो पाया है। इससे न केवल बिजली खर्च में बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है।

    श्री उमाकांत चौधरी ने अन्य नागरिकों से भी योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को अपने घर की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कर इस योजना से जुड़ना चाहिए। इससे बिजली बिल की चिंता समाप्त होगी और परिवार आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….

    June 14, 2026

    संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    जशपुर जिले में 2.68 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मिल रहा खाद्य सुरक्षा का लाभ, 497 उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से हो रहा राशन वितरण…..

    June 14, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ उमा बाई का पक्के घर का सपना……

    June 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव से अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने की सौजन्य मुलाकात…..

    June 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….

    June 14, 2026

    संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    जशपुर जिले में 2.68 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मिल रहा खाद्य सुरक्षा का लाभ, 497 उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से हो रहा राशन वितरण…..

    June 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.