Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कस्तूरबा गांधी विद्यालय झिरमिटी में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ संपन्न, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागत….
    छत्तीसगढ़

    कस्तूरबा गांधी विद्यालय झिरमिटी में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ संपन्न, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागत….

    News DeskBy News DeskJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कस्तूरबा गांधी विद्यालय झिरमिटी में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ संपन्न, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागत….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: शिक्षित बेटी ही आत्मनिर्भर समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत आधारशिला है। शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। यह विचार प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झिरमिटी में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के दौरान व्यक्त किए।

    पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागत

    तिलक और पुष्पमाला से हुआ नवप्रवेशी बेटियों का स्वागत

    शाला प्रवेश उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल ने नए सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर और अध्ययन सामग्री भेंट कर विद्यालय में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और शिक्षा के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

    बेटियों की शिक्षा पूरे राष्ट्र के विकास का विषय

    पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने बालिका शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज की छात्राएं कल की वैज्ञानिक, चिकित्सक, प्रशासक, शिक्षिका और जनप्रतिनिधि बनकर देश का नेतृत्व करेंगी। इसलिए बेटियों की शिक्षा केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के विकास का विषय है। जब एक बेटी शिक्षित होती है, तो आने वाली कई पीढ़ियां सशक्त बनती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार दूरस्थ अंचलों में शैक्षणिक सुविधाएं मजबूत करने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जैसी संस्थाएं ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की बेटियों को सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके सपनों को नई उड़ान दे रही हैं।

    पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागत

    शिक्षकों को बताया राष्ट्र का वास्तविक शिल्पकार

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और छात्राओं को मिल रही आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं, जो देश का भविष्य तैयार करते हैं।

    पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागत

    श्री अग्रवाल ने सभी छात्राओं और शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि यहाँ से पढ़कर निकलने वाली बेटियां भविष्य में सरगुजा और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।  शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर नवप्रवेशी छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….

    June 18, 2026

    सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..

    June 18, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि…..

    June 18, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी, कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा ब्लैक-लिस्ट करने के दिए निर्देश….

    June 18, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : प्रदेशभर में होंगे सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम, मंत्री रामविचार नेताम बैकुण्ठपुर में करेंगे सहभागिता….

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….

    June 18, 2026

    सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..

    June 18, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि…..

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.