Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम….
    छत्तीसगढ़

    रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम….

    News DeskBy News DeskJune 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम आज महासमुंद जिला मुख्यालय में आयोजित रानी दुर्गावती की 462वां शहादत दिवस एवं अमर शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री राम विचार नेताम द्वारा बीटीआई रोड स्थित रानी दुर्गावती चौक मंे स्थापित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात मंत्री श्री नेताम ने अटल परिसर में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    मंत्री श्री नेताम ने शहादत दिवस पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

     

    आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह अवसर हमारे लिए गौरव, प्रेरणा और संकल्प का अवसर है। हम सभी यहां गोंडवाना की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के शहादत दिवस और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर अद्वितीय साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। वहीं वीर नारायण सिंह ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनहित और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक है। हम सभी का दायित्व है कि इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में एकता, समरसता, शिक्षा, विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान दें।

    मंत्री श्री नेताम ने कहा कि हमारा समाज देश के कोने-कोने में है और आज सबसे बड़ी चुनौती अपनी संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखते हुए समाज को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से 18 लाख गरीब परिवारों को आवास मिला है। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के लिए बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

    मंत्री श्री नेताम ने शहादत दिवस पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए सहकारी समितियों और वितरण केंद्रों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज का भंडारण सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही सरकार कालाबाजारी, जमाखोरी तथा नकली खाद-बीज के कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर रही है। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार आधुनिक और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, मृदा परीक्षण, ड्रोन तकनीक तथा कृषि यंत्रीकरण जैसी नवीन तकनीकों को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे उत्पादन लागत कम होगी और उत्पादकता में वृद्धि होगी। सरकार किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्रों को एकीकृत रूप से विकसित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि होगी। इस मौके पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी सम्बोधित किया।

    मंत्री श्री नेताम ने शहादत दिवस पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मण्डावी, औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर,एवं आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के अध्यक्ष श्री डेजी रानी नेताम सहित आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन  मौजूद थे।

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….

    September 26, 2026

    कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

    September 26, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

    September 26, 2026

    सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    September 26, 2026

    पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

    September 26, 2026

    वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, राजपत्र लेकर गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, चंदनपुर को मिली नई पहचान…

    September 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….

    September 26, 2026

    कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

    September 26, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

    September 26, 2026

    सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    September 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.