Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..
    छत्तीसगढ़

    कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..

    News DeskBy News DeskJune 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) एवं तहसीलपारा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर कुपोषण उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं माताओं से आत्मीय संवाद करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिकारियों को सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ाने के निर्देश दिए।

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय

    ’कुपोषित बच्चों का जाना हाल, बेहतर पोषण और उपचार पर दिया जोर’

    मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण कर उपचाररत बच्चों एवं उनकी माताओं से मुलाकात की। केंद्र में भर्ती 14 बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने चिकित्सकों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बच्चे की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा गुणवत्तापूर्ण पोषण एवं समुचित देखभाल उपलब्ध कराई जाए।
    उन्होंने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के सशक्त निर्माण का संकल्प है। राज्य सरकार कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय

    ’माताओं को योजनाओं से जोड़ा, बच्चों के साथ बिताया आत्मीय समय’

    निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने माताओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित विभिन्न मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
    बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने चॉकलेट वितरित की, उनसे संवाद किया और उनके साथ समय बिताया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े के स्नेहपूर्ण व्यवहार ने उपस्थित माताओं एवं कर्मचारियों को भावुक कर दिया और केंद्र का वातावरण आत्मीयता से भर उठा।

    ’आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई कविता, मंत्री ने गाया गीत’

    तहसीलपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने पर नन्हे बच्चों ने गुलाब का फूल भेंट कर मंत्री श्रीमती राजवाड़े का स्वागत किया। बच्चों ने कविता प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिससे मंत्री अत्यंत प्रसन्न हुईं। उन्होंने बच्चों के साथ गीत गाया और उन्हें नियमित अध्ययन, आंगनबाड़ी उपस्थिति तथा पौष्टिक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के समग्र विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं, जहां पोषण, शिक्षा और संस्कार का समन्वित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

    ’गर्भवती महिलाओं को दिए मुनगा के पौधे’
    मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने गर्भवती महिलाओं को मुनगा (सहजन) के पौधे वितरित करते हुए इसके पोषण एवं औषधीय महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुनगा आयरन, कैल्शियम, विटामिन एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का उत्कृष्ट स्रोत है, जो महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन में अत्यंत उपयोगी है।
    उन्होंने महिलाओं से अपने घरों में मुनगा का पौधा लगाने और नियमित रूप से इसके सेवन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

    ’मुनगा पौधरोपण से दिया पोषण और हरित जीवन का संदेश’

    मंत्री ने आंगनबाड़ी परिसर में मुनगा का पौधरोपण कर पोषण संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र और प्रत्येक घर में मुनगा का पौधा लगाने से कुपोषण उन्मूलन के अभियान को नई गति मिलेगी और परिवारों को प्राकृतिक पोषण का स्थायी स्रोत उपलब्ध होगा।

    ’महिलाओं और बच्चों के सशक्त भविष्य के लिए प्रतिबद्ध सरकार’

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता, जवाबदेही और समर्पण के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ आंगनबाड़ी व्यवस्था, प्रभावी पोषण पुनर्वास केंद्र और जनसहभागिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त राज्य बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।

    News Desk

    Related Posts

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

    August 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.