Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…
    छत्तीसगढ़

    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: ग्रामीणों को 125 दिनों का मांग आधारित रोजगार, समय पर मजदूरी भुगतान,ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और आजीविका संवर्धन सहित अनेको जन कल्याणकारी प्रावधानों के साथ बने नए कानून विकसीत भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विकसित भारत जी राम जी योजना ) का राष्ट्रीय स्तरीय शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा 2 जुलाई 2026 को तिरुपति, आंध्रप्रदेश से वर्चुअल शुभारंभ किया जाएगा। इसी क्रम में कबीरधाम जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत गंडईखुर्द विकासखंड बोड़ला में उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री विजय शर्मा की उपस्थित में आयोजित होगा।

    कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि मनरेगा योजना के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी-2025 प्रतिस्थापित हो रहा है। नए प्रावधान मुख्य रूप से विकसित भारत 2047 के लिए महत्वपूर्ण है जो विकसित ग्राम से विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार करेगा।125 दिनों के रोजगार से ग्रामीणों को आर्थिक लाभ होगा और अधोसंरचना विकास से आजीविका के नए स्रोत खुलेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों और कमजोर समूह के लिए योजना में नए उपबंध किये गए है। जिसमे समय पर मजदूरी भुगतान, योजना से होने वाले कार्य में पारदर्शिता सहित ग्रामीणों के समग्र विकास पर जोर होगा।

    विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (जी राम जी) की प्रमुख विशेषताएं

    1) प्रत्येक वित्तीय वर्ष में पंजीकृत परिवारों को 100 के बदले 125 दिवस का गारंटीशुदा रोजगार।
    2) 7 दिनों में मजदूरी भुगतान की सुविधा ।
    3) कार्यों में तेजी लाने प्रशासनिक व्यय की सीमा को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया गया है।
    4) विकसित भारत 2047 हेतु राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के ढांचे को जल संरक्षण, अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन और कौशल विकास जैसे कार्य जोड़े जाएंगे।
    5) पारदर्शिता को बढ़ावा देने जीआईएस, ई केवाईसी बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग होगा।
    6) दो माह के लिए कृषि अवकाश (60 दिवस) होगा जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जायेगा।
    7) कार्य की मांग एवं उपलब्धता के आधार पर 15 दिवस में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों से हुई अहम बैठक, बॉटनिकल गार्डन से पर्यटन और रोजगार बढ़ाने पर जोर…..

    October 4, 2026

    CG Crime News: ज्वेलरी शॉप की दीवार में छेद कर 14.51 लाख के गहने चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; एक की तलाश जारी…..

    October 4, 2026

    CG- लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर युवक की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा….

    October 4, 2026

    CG- ससुराल वापस आने के लिए पत्नी ने रखी ऐसी शर्त, पति ने उठाया खौफनाक कदम…..

    October 4, 2026

    CG- 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में; खुरसीपार इलाके में मचा हड़कंप….

    October 4, 2026

    विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….

    October 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों से हुई अहम बैठक, बॉटनिकल गार्डन से पर्यटन और रोजगार बढ़ाने पर जोर…..

    October 4, 2026

    CG Crime News: ज्वेलरी शॉप की दीवार में छेद कर 14.51 लाख के गहने चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; एक की तलाश जारी…..

    October 4, 2026

    CG- लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर युवक की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा….

    October 4, 2026

    CG- ससुराल वापस आने के लिए पत्नी ने रखी ऐसी शर्त, पति ने उठाया खौफनाक कदम…..

    October 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.