Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का दंतेवाड़ा दौरा, प्रार्थना सभा में हुए शामिल, बच्चों से सीधा संवाद कर परखी पढ़ाई और व्यवस्थाएं….
    छत्तीसगढ़

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का दंतेवाड़ा दौरा, प्रार्थना सभा में हुए शामिल, बच्चों से सीधा संवाद कर परखी पढ़ाई और व्यवस्थाएं….

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का दंतेवाड़ा दौरा, प्रार्थना सभा में हुए शामिल, बच्चों से सीधा संवाद कर परखी पढ़ाई और व्यवस्थाएं….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दंतेवाड़ा जिले के सुदूर अंचलों में शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने विकासखंड कुआँकोंडा स्थित माध्यमिक शाला कलारपारा (मैलावाड़ा) और विकासखंड कटेकल्याण के नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन मोखपाल) का दौरा कर बच्चों से सीधा संवाद साधा और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

    दौरे की शुरुआत में मंत्री श्री यादव माध्यमिक शाला कलारपारा में सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और विद्यार्थियों के साथ पूरी प्रार्थना सुनी। उन्होंने नियमित रूप से लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रार्थना आयोजित करने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षकों को दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी में उनका व माता-पिता का नाम पूछा, जिसका उत्तर विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ दिया। प्राथमिक कक्षाओं में अक्षर ज्ञान व वर्णमाला की स्थिति परखने के साथ ही उन्होंने पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए डिजिटल साधनों और प्रोजेक्टर के उपयोग पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान जब बच्चों ने कक्षा में बैठने के लिए कुर्सी-टेबल तथा जूते-मोजे की आवश्यकता बताई, तो मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इसके पश्चात मंत्री श्री यादव पोटाकेबिन मोखपाल पहुंचे, जहां छात्राओं ने छिंद से स्वनिर्मित आकर्षक गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। लगभग 490 छात्राओं वाले इस आवासीय विद्यालय में उन्होंने एआई कक्षा का अवलोकन करते हुए बच्चों से तकनीकी शिक्षा पर चर्चा की और शिक्षिका को एआई के साथ-साथ एमएस वर्ड, एक्सेल और बुनियादी कंप्यूटर कौशल का व्यावहारिक ज्ञान देने को कहा। उन्होंने प्राथमिक स्तर के बच्चों से पहाड़ा सुना, कक्षा आठवीं की छात्रा से अंग्रेजी कविता पाठ सुनकर उसकी सराहना की तथा सामान्य ज्ञान के सवाल पूछकर छात्राओं की प्रतिभा को परखा।

    विद्यालय परिसर में विकसित किचन गार्डन की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने जिले के सभी 14 पोटाकेबिन में इसे अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को ताजी पौष्टिक सब्जियां मिलने के साथ बागवानी व पर्यावरण का व्यावहारिक ज्ञान भी मिल सके। मंत्री ने कहा कि बस्तर अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार, आधुनिक तकनीक और स्वच्छ परिवेश उपलब्ध कराना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री एचआर सोम, समग्र शिक्षा के उप संचालक श्री दिनेश कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर और डीएमसी श्री हरीश गौतम, सहायक परियोजना समन्वयक श्री राजेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    News Desk

    Related Posts

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..

    October 19, 2026

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 19, 2026

    भारत के पैरा चौंपियन भरेंगे जीत की उड़ान, एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं….

    October 19, 2026

    रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर…

    October 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..

    October 19, 2026

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 19, 2026

    भारत के पैरा चौंपियन भरेंगे जीत की उड़ान, एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं….

    October 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.