Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
    छत्तीसगढ़

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ में जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम सकालो चारपारा की श्रीमती रीता पात्र के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिला गैस कनेक्शन ऐसी ही राहत लेकर आया है। पहले लकड़ी जुटाने और चूल्हे के धुएं के बीच खाना बनाने में अधिक समय लगता था। अब गैस की सुविधा से रसोई का काम आसान हुआ है और बचा हुआ समय वे खेती-बाड़ी तथा परिवार के दूसरे जरूरी कामों में लगा पा रही हैं।

    ’लकड़ी के चूल्हे से गैस तक, बदली रसोई की तस्वीर’

    रीता पात्र अपने पति श्री दशरथ पात्र और दो बच्चों के साथ रहती हैं। परिवार खेती-बाड़ी से जुड़ा है और दोनों बच्चे स्कूल जाते हैं। रीता बताती हैं कि पहले भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनता था। इसके लिए नियमित रूप से लकड़ी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। खाना बनाते समय रसोई में धुआं भर जाता था और भोजन तैयार करने में भी काफी समय लगता था। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भोजन और टिफिन तैयार करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती थी।

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद उनकी रसोई की पूरी दिनचर्या आसान हुई है। अब कम समय में भोजन तैयार हो जाता है और बच्चों का टिफिन भी समय पर बनाया जा सकता है।

    रीता कहती हैं, “पहले हम चूल्हे पर खाना बनाते थे। लकड़ी लानी पड़ती थी और बहुत धुआं होता था। खाना बनाने में भी काफी समय लगता था। अब गैस मिलने से खाना और बच्चों का टिफिन जल्दी बन जाता है। हमें बहुत सुविधा हुई है।”

    ’रसोई में बचा समय अब खेत में दे रहीं योगदान’

    उज्ज्वला योजना से मिली सुविधा का असर केवल रसोई तक सीमित नहीं रहा। खाना बनाने में लगने वाला समय कम होने से रीता अब खेती-बाड़ी के कामों के लिए अधिक समय निकाल पा रही हैं। परिवार के कृषि कार्यों में उनका सहयोग बढ़ा है। पहले चूल्हे पर भोजन तैयार करने में अधिक समय लगने के कारण खेत के काम के लिए समय निकालना कठिन होता था, लेकिन अब रसोई का काम जल्दी पूरा होने से दिनचर्या बेहतर तरीके से व्यवस्थित हो रही है।

    ’धुएं से राहत और परिवार की दिनचर्या में आया बदलाव’

    गैस कनेक्शन मिलने से रीता को लकड़ी जुटाने की परेशानी और चूल्हे के धुएं से राहत मिली है। बच्चों की स्कूल की तैयारी, भोजन और टिफिन बनाने से लेकर खेती-बाड़ी के कार्यों तक परिवार के दैनिक काम अब अधिक सहजता से हो पा रहे हैं।

    रीता पात्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गैस कनेक्शन से उनकी रोजमर्रा की एक बड़ी परेशानी दूर हुई है।

    रीता की कहानी बताती है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत योजनाओं का लाभ जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो उसका असर केवल एक सुविधा मिलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समय की बचत, श्रम में कमी और परिवार की दिनचर्या को आसान बनाने के रूप में भी दिखाई देता है।

    News Desk

    Related Posts

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

    September 21, 2026

    फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..

    September 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पक्का घर मिलने से बदली जीवन की तस्वीर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से साकार हो रहे जरूरतमंदों के सपने….

    September 21, 2026

    औद्योगिक निवेश की दिशा में हब के रूप स्थापित हो रहा छत्तीसगढ़, नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 से निवेश, रोजगार और नवाचार को मिल रहा बढ़ावा….

    September 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.