Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»₹2000 पर पहुंचा यह शेयर, गदगद हुए आनंद महिंद्रा, याद आई 4 साल पुरानी बात…
    देश

    ₹2000 पर पहुंचा यह शेयर, गदगद हुए आनंद महिंद्रा, याद आई 4 साल पुरानी बात…

    By April 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ₹2000 पर पहुंचा यह शेयर, गदगद हुए आनंद महिंद्रा, याद आई 4 साल पुरानी बात…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     बीते गुरुवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) के शेयरों ने भी नया रिकॉर्ड बनाया।

    सप्ताह के चौथे ट्रेडिंग डे पर M&M के शेयर 2,014.90 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। इस तेजी को देखकर महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उस दौर को याद किया जब कंपनी के शेयर रेंग रहे थे।

    क्या कहा आनंद महिंद्रा ने

    आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर M&M शेयर के गुरुवार की क्लोजिंग प्राइस के एक स्क्रीनशॉट को शेयर किया।

    इसके साथ ही उन्होंने लिखा- दिसंबर 2019 में जब शेयर की कीमत लगभग ₹500 तक गिर गई थी, उस दौरान मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन CFO ने शेयर के साल 2022 तक 2000 रुपये पर पहुंचने की उम्मीद की थी।

    कोरोना ने किया प्रभावित

    आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा- निश्चित रूप से हमें यह नहीं पता था कि एक वैश्विक महामारी आने वाली है और अगले कुछ साल हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। लेकिन हमेशा की तरह हम अपने इस सोच पर कायम थे कि जब हालात कठिन हो जाते हैं तो महिंद्रा आगे बढ़ता है।

    आनंद महिंद्रा ने आगे कहा कि शेयर अपनी समय सीमा से दो साल आगे निकल गया लेकिन इस मील के पत्थर को पार करना सुखद है।

    उन्होंने बताया कि अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है। आनंद महिंद्रा ने समूह की कंपनियों की टीमों को धन्यवाद दिया।

    In December 2019, when the share price had fallen to around ₹500, I vividly recall that at our annual leadership conference (M10) held in Mumbai, the then CFO had issued a clarion call for our stock to be “2000 by 2022”

    Little did we know, of course, that a global pandemic… pic.twitter.com/TnCSAsShA2

    — anand mahindra (@anandmahindra) April 4, 2024

    4 साल बाद 2000 रुपये पर शेयर

    CFO की उम्मीद के मुताबिक तो नहीं लेकिन गुरुवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ने 2000 रुपये के स्तर को पार कर लिया।

    बता दें कि गुरुवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 2,002.45 रुपये पर बंद हुए।

    कोरोना महामारी के पहले चरण के दौरान अप्रैल 2020 में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ने 280 रुपये के स्तर को छुआ था।

    इसके बाद से अब तक इस शेयर से निवेशकों को 612 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिल चुका है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न….

    May 21, 2026

    ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, तेंदू, सतालू, चार और लीची का लिया स्वाद, पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्दे…..

    May 21, 2026

    सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदमः ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजनांदगांव से वाहनों को किया रवाना….

    May 21, 2026

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 4.36 करोड़ रूपए लागत के सड़क पुल-पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन’….

    May 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.