Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा…..
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा…..

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को निरंतर गति दे रही है। इसी कड़ी में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन और पूरेना में लगभग 70 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए लगभग 57 लाख रुपए के नए विकास कार्यों की घोषणा भी की। इस प्रकार चार गांवों को लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली।

    ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता

    राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पौंसरी में 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और 5 लाख रुपए से बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार ग्राम मगरवाय में 10 लाख रुपए से शेड निर्माण, ग्राम बुड़गहन में 20 लाख रुपए से चेक डेम निर्माण तथा ग्राम पूरेना में 7 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्ष और 5 लाख रुपए से रंगमंच निर्माण की घोषणा की। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं, जल संरक्षण और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

    गांवों की समृद्धि से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार

    विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे निर्माण कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि विकास की योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना और किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण वादों को पूरा किया है। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। किसानों के हित में लिए गए निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

    गांवों के विकास को नई रफ्तार

    राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए सभी को मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनना होगा।

    *सड़क, सामुदायिक भवन और शैक्षणिक सुविधाओं का हुआ विस्तार*

    राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अपने प्रवास के दौरान ग्राम पौंसरी में 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और 5 लाख रुपए के रंगमंच का लोकार्पण किया। ग्राम मगरवाय में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी सड़क, ग्राम बुड़गहन में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित बाढ़ आपदा भवन एवं 5 लाख रुपए के रंगमंच तथा ग्राम पूरेना में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया।

    इसके साथ ही ग्राम मगरवाय के शासकीय प्राथमिक शाला में 10 लाख रुपए की लागत से दो अतिरिक्त कक्ष, 5 लाख रुपए के किचन शेड तथा 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, सामुदायिक गतिविधियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन….

    October 24, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    October 24, 2026

    ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’, ’भारतीय पैरा खिलाड़ियों की अभूतपूर्व उपलब्धि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई’….

    October 24, 2026

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण….

    October 24, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी…..

    October 24, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय….

    October 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन….

    October 24, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    October 24, 2026

    ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’, ’भारतीय पैरा खिलाड़ियों की अभूतपूर्व उपलब्धि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई’….

    October 24, 2026

    कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण….

    October 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.