Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..
    छत्तीसगढ़

    राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में भव्य जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, इनमें देवकी यादव, नीतू साहू और बैडमिंटन खिलाड़ी हर्ष शर्मा शामिल है। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति कौशल एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए किया गया है। भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर पथरिया विकासखंड की संजना साहू एवं देविका प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुंगेली विकासखंड की तारिणी साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। माही कुलमित्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक स्तर पर पथरिया के श्री अभिजीत राजपूत ने प्रथम, मुंगेली के श्री दिव्यांश ठाकुर ने द्वितीय तथा लोरमी की कु. राधिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर मुंगेली की कु. सुधा साहू एवं लोरमी की कु. सांझी शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। पथरिया की कु. सरस्वती साहू ने द्वितीय तथा लोरमी की कु. दीपा साकत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर लोरमी के श्री सुदर्शन केवर्त ने प्रथम, मुंगेली की लवली मानिकपुरी ने द्वितीय तथा पथरिया की भावना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक स्तर पर मुंगेली की रीना साहू प्रथम, पथरिया की उर्वी गुप्ता द्वितीय तथा लोरमी की चिंकी जायसवाल एवं मुंगेली की कविता साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर मुंगेली के श्री समीर मिरी ने प्रथम, पथरिया के श्री आदित्य भारद्वाज ने द्वितीय तथा मुंगेली की टिकेश्वरी नागवंशी एवं संजना कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    इसी क्रम में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2026 के अंतर्गत शिक्षा दूत पुरस्कार के लिए जिले के 09 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें मुंगेली विकासखंड से श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती परवीन बेबी दिवाकर एवं श्रीमती गीता किरण सोनी, लोरमी से श्री गीता राम साहू, श्री लेख राम नेताम एवं श्री नोहर सिंह कोहली तथा पथरिया से श्री गुना राम निर्मलकर, श्री महेन्द्र कुमार देवांगन एवं श्री संतोष कुमार शामिल हैं। वहीं ज्ञानदीप पुरस्कार 2026 के लिए 03 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें मुंगेली से श्रीमती विमला कश्यप, पथरिया से श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनवानी तथा लोरमी से श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत शामिल हैं। इन सभी चयनित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जिले का गौरव बढ़ाया है।

    News Desk

    Related Posts

    जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..

    November 4, 2026

    लक्ष्य निर्धारित कर प्लानिंग और तैयारी करें, सफलता मिलेगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    November 4, 2026

    नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी…..

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ…..

    November 4, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बागबाहरा में स्मृति भवन शिशु वाटिका का किया भूमिपूजन, स्मृति भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए सहयोग की घोषणा….

    November 4, 2026

    विकास की नई किरण : दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल….

    November 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..

    November 4, 2026

    जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..

    November 4, 2026

    लक्ष्य निर्धारित कर प्लानिंग और तैयारी करें, सफलता मिलेगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    November 4, 2026

    नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी…..

    November 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.