Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..
    छत्तीसगढ़

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं जनजातीय अस्मिता के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता, जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और संघर्ष से ब्रिटिश शासन के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित किया तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

    मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जनजातीय समाज में सामाजिक जागरूकता, एकता और स्वाभिमान की भावना को मजबूत किया। प्रकृति के संरक्षण, अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का उनका संदेश आज भी अत्यंत प्रासंगिक है।
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस देश के महान जनजातीय जननायकों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने का गौरवशाली अवसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। इस पहल से जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और महान जननायकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराएं और प्राकृतिक विरासत प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनजातीय अंचलों का विकास और वहां के नागरिकों की खुशहाली विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है।
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्यागमय जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, सामाजिक न्याय, साहस और स्वाभिमान के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से धरती आबा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और समृद्धि के साथ विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    News Desk

    Related Posts

    कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य…..

    November 15, 2026

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ….

    November 15, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल….

    November 15, 2026

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था….

    November 15, 2026

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

    November 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य…..

    November 15, 2026

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ….

    November 15, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल….

    November 15, 2026

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था….

    November 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.