Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल…
    छत्तीसगढ़

    जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल…

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: बालोद जिले के गांवों को शत प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत बनाने की जिला प्रशासन बालोद की पहल ‘प्रोजेक्ट दिनकर’ अब जमीनी स्तर पर अपना एक कदम बढ़ाने के लिए तैयार है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित सभाकक्ष में प्रोजेक्ट दिनकर’ के तहत प्रथम चरण में चयनित 15 ग्रामों के सरपंच एवं सचिवों से चर्चा कर इस उल्लेखनीय पहल की जानकारी उन्हें दी तथा ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य को पूरा करने की पहल में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। बैठक में बताया गया कि प्रोजेक्ट दिनकर के अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित सभी 15 ग्रामों को शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत (सोलर विलेज) किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को निःशुल्क बिजली के साथ-साथ महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

    पूर्णतः शून्य अंशदान पर घरों में लगेंगे 2 किलोवाट तक के सोलर पैनल

    बैठक में बताया गया कि इन चयनित ग्रामों में ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत हितग्राहियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अंशदान नहीं लिया जाएगा, यह योजना पूर्णतः शून्य अंशदान पर आधारित होगी। इसके तहत ग्रामीणों के घरों में 2 किलोवाट क्षमता तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किए जाएंगे, जिसका संपूर्ण व्यय केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी एवं निर्धारित मॉडल के माध्यम से वहन किया जाएगा। सोलर पैनल लगने से ग्रामीणों का बिजली बिल शून्य हो जाएगा तथा गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों के साथ ही अन्य सभी घरों में प्राथमिकता के साथ सोलर पैनल स्थापित किए जाएं।

    शासकीय भवन व स्ट्रीट लाइट भी होंगे सौर ऊर्जीकृत, महिला समूह बनेंगी वेंडर

    प्रोजेक्ट दिनकर के तहत गांवों के सभी शासकीय भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्ट्रीट लाइटों को भी सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित रूप से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्थानीय स्तर पर आजीविका संवर्धन हेतु महिला स्व-सहायता समूहों को वेंडर बनाया जाएगा तथा इसके लिए आवश्यक वेंडर रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सब्सिडी की राशि संकुल स्तरीय संगठन (सीएलएफ) के खाते में जाएगी, जिसके लिए हितग्राहियों से सहमति पत्र प्राप्त किया जाएगा।

    ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

    बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण में ग्राम उकारी, नलकसा, हिड़कापार, कुंवागोंदी, कोपेडेरा, तुएदण्ड, दुहकाटोला, कुमुडकट्टा, गैंजी, परसुटोला, जमही, अड़जाल, कामता, औराटोला तथा गुजरा को शत प्रतिशत सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किया जाएगा। इसके लिए अब संबंधित ग्राम के सरपंच एवं सचिवों द्वारा ग्राम स्तर पर ग्रामीणों की बैठक लेते हुए इस अभिनव पहल के संबंध में जानकारी दी जाएगी तथा उनसे सहमति पत्र प्राप्त कर इस पहल की शुरूआत की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ आदि उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की….

    November 20, 2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल…..

    November 20, 2026

    बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    November 20, 2026

    धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार….

    November 20, 2026

    देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….

    November 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की….

    November 20, 2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल…..

    November 20, 2026

    बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    November 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.