Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा…
    छत्तीसगढ़

    भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा…

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपराओं और शिल्प कौशल की मनोहारी झलक देखने को मिल रही है। मेले में स्थापित छत्तीसगढ़ पवेलियन प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय अस्मिता और पारंपरिक हस्तशिल्प की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित कर रहा है। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का निरीक्षण कर वहां प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों, पारंपरिक वस्त्रों, कोसा रेशम तथा जनजातीय संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

    निरीक्षण के दौरान डॉ. कन्नौजे ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शिल्पकला, हस्तनिर्मित उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत के विविध स्वरूपों की जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश के शिल्पकारों की कलात्मक प्रतिभा, परंपरागत कौशल और पीढ़ियों से संरक्षित सांस्कृतिक धरोहर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला, जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक शिल्प हमारी सांस्कृतिक पहचान के महत्वपूर्ण आधार हैं। इनका संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    छत्तीसगढ़ पवेलियन में प्रदर्शित कोसा रेशम से निर्मित वस्त्र, पारंपरिक परिधान और हस्तशिल्प उत्पाद प्रदेश की विशिष्ट शिल्प परंपराओं का परिचय दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ का कोसा रेशम अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, प्राकृतिक सौंदर्य और विशिष्ट बुनाई शैली के लिए प्रसिद्ध है। वहीं जनजातीय जीवनशैली से प्रेरित कलाकृतियां प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, लोकविश्वास, परंपराओं और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव को अभिव्यक्त कर रही हैं।

    संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

    डॉ. कन्नौजे ने कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे प्रतिष्ठित आयोजन छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक शिल्प, हस्तनिर्मित उत्पादों और जनजातीय कलाओं को व्यापक पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं शिल्पकारों के लिए नए अवसरों की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत केवल हमारी ऐतिहासिक पहचान ही नहीं, बल्कि लोकजीवन, परंपराओं और सामुदायिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति भी है। प्रदेश के विभिन्न अंचलों में प्रचलित लोककलाएं, पारंपरिक वस्त्र, शिल्पकला और जनजातीय परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध बनाती हैं। इन परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिष्ठित करना अत्यंत आवश्यक है।

    संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ अपनी विशिष्ट जनजातीय संस्कृति, बेलमेटल शिल्प, ढोकरा कला, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प तथा कोसा वस्त्रों के लिए विशेष पहचान रखता है। प्रदेश की पारंपरिक कलाओं में स्थानीय समुदायों की जीवनशैली, प्रकृति के प्रति आस्था और पीढ़ियों से चली आ रही कलात्मक परंपराओं की झलक दिखाई देती है। इन कलाओं का संरक्षण सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ पारंपरिक शिल्प से जुड़े समुदायों की आजीविका और आर्थिक सशक्तीकरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

    भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि, पारंपरिक शिल्प कौशल और जनजातीय अस्मिता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत को व्यापक मंच प्रदान करने के साथ ही प्रदेश की कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित….

    November 21, 2026

    जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर….

    November 21, 2026

    जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण….

    November 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात…..

    November 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान, मंगलेश्वर भगत ने बैठने, पेयजल और पारदर्शी टोकन प्रक्रिया की सराहना की….

    November 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित….

    November 21, 2026

    जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर….

    November 21, 2026

    जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण….

    November 21, 2026

    भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा…

    November 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.