Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»मेरी गलती से हुआ हमास का हमला…गलती मान इजरायली सेना के खुफिया प्रमुख ने दिया इस्तीफा…
    विदेश

    मेरी गलती से हुआ हमास का हमला…गलती मान इजरायली सेना के खुफिया प्रमुख ने दिया इस्तीफा…

    By April 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेरी गलती से हुआ हमास का हमला…गलती मान इजरायली सेना के खुफिया प्रमुख ने दिया इस्तीफा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजराइली सैन्य खुफिया निदेशालय के प्रमुख अहरोन हलीवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

    उन्होंने  स्वीकार किया है कि उनकी गलती की वजह से हमास के हमले के बारे में नहीं पता चल पाया और इतना बड़ा नुकसान हो गया।

    पिछले साल सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के हमले को रोकने में विफल रहने के कारण सोमवार को पद से इस्तीफे दे दिया। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने यह जानकारी दी।

    आईडीएफ ने एक्स पर कहा, ‘जनरल स्टाफ के प्रमुख हेर्जी हलेवी के समन्वय में, खुफिया निदेशालय के प्रमुख एमजी अहरोन हलीवा ने आज इस्तीफा दे दिया है। वे खुफिया निदेशालय के प्रमुख के रूप में सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर हुए हमले को रोकने में विफल रहे थे।’

    सैन्य खुफिया प्रमुख हलीवा हमास के हमले संबंधी विफलता को लेकर पद छोड़ने वाले पहले वरिष्ठ इजरायली अधिकारी हैं।

    गौरतलब है कि सात अप्रैल को मिस्र की राजधानी काहिरा में इजरायल-हमास वार्ता का एक नया दौर शुरू हुआ। वार्ता में युद्धविराम प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों द्वारा अपनाई गई तीन-चरणबद्ध योजना के प्रथम चरण में 900 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में 40 इजरायली बंधकों की रिहाई का प्रावधान किया गया था।

    हमास ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि वह क्षेत्र में संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए अपनी योजना पेश करेगा।

    बता दें कि पिछले साल सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया। हमास के इस हमले में लगभग 1,200 इजरायल के नागरिक मारे गए और हमास लड़ाकों ने करीब 240 लोगों का बंधक बना लिया गया था।

    इसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया। इजरायल ने हमास लड़ाकों का खात्मा करने और बंधकों को सुरक्षित बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी।

    स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में अब तक 34 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं।

    बता दें कि हलेवी ऐसे पहले इजरायली अधिक्री हैं जिन्होंने सुरक्षा में चूक की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा, मेरी अगुआई में खुफिया निदेशालय अपना काम नहीं पूरा कर सका। मुझे वह काला दिन रोज ही याद आता है। मैं इस दर्द को आजीवन सहता रहूंगा।

    वहीं जानकारों का कहना है कि हेलिवा पर बहुत दबाव था। केवल हमास के हमले का ही नहीं बल्कि इजरायल पह ईरान के हमले का भी।

    बताया जा रहा है कि किसी ने भी इस बात की संभावना नहीं जताई थी कि ईरान 300 मिसाइलें दाग देगा जिनमें बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल होगी। 

    Post Views: 3

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.