Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा राज्य स्तरीय समारोह…..
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा राज्य स्तरीय समारोह…..

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा राज्य स्तरीय समारोह…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, परंपराओं और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में किया जाएगा। संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के साथ साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने वाली विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। विधायक श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन तथा संस्कृति एवं राजभाषा संचालक डॉ. संजय कन्नौजे विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह के उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार स्वागत उद्बोधन देंगी तथा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा अध्यक्षीय उद्बोधन देंगे।

    छत्तीसगढ़ी भाषा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा होने के साथ ही यहां के जनजीवन, लोक साहित्य, लोकगीतों, लोककथाओं और सामाजिक परंपराओं की संवाहक है। राजभाषा दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति जनमानस में गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने, साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने तथा नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

    छत्तीसगढ़ी साहित्य की 14 कृतियों का होगा विमोचन

    समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए साहित्यकारों की 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया जाएगा। इनमें श्री अरविंद मिश्र की  ‘नोहर-छोहर छत्तीसगढ़’,  श्री बिसरू राम कुर्रे की  ‘माटी के लाल’,  श्री गणेश्वर पटेल की  ‘आखर अउ अंजोर’,  श्रीमती पद्मा साहू ‘पर्वणी’ की ‘उधारी के सुवासा’, श्रीमती सुमित्रा साहू की  ‘छत्तीसगढ़ के गहना-गुरिया परिधान’,  श्री रामकुमार वर्मा की  ‘जसगीत झांकी भाग-02’, श्री अमोल दास टंडन की ‘मय माटी अंव रे झन बाटव ये देश ल’, श्री बलराम मिर्झा की ‘धर्म क्रांति के अगवा’, सुश्री प्रिया देवांगन की ‘माटी के सिरजाय छंद’, श्रीमती सुधा वर्मा (डॉ. सत्यभामा आडिल) की ‘अंचरा के धागा’, श्रीमती सुधा वर्मा की ‘ठउर खोजत बसंत’, श्री डोरे लाल कैवर्त की ‘अमृत गंगार’, श्री बंशीधर लाल की ‘सियान के गोठ’ तथा श्री डूमन लाल धु्रव की ‘जिनगी बिरथा नइ जाय’ शामिल हैं। इन साहित्यिक कृतियों के विमोचन से छत्तीसगढ़ी साहित्य के विविध आयामों को पाठकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकारों का होगा सम्मान

    समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें गरियाबंद जिले के श्री मकसूदन राम साहू ‘बरीवाला’, रायगढ़ जिले की श्रीमती सुधा देवांगन, सरगुजा जिले के बतौली निवासी श्री सुदामा राम गुप्ता तथा रायपुर जिले के श्री ईश्वर साहू ‘बंधी’ एवं श्री गोविंद धनगर शामिल हैं। इस अवसर पर अतिथियों को छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप ‘मया चिन्हारी’ भी भेंट की जाएगी।

    ‘पुरखा के सुरता’ में स्मरण किया जाएगा साहित्यिक योगदान

    राजभाषा दिवस के दूसरे सत्र में दोपहर एक बजे से दो बजे तक साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। ‘पुरखा के सुरता’ विषय पर आयोजित परिचर्चा स्वर्गीय डॉ. सत्यभामा आडिल को समर्पित होगी। इसमें डॉ. कल्पना मिश्रा एवं डॉ. रेशमा अंसारी वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगी। यह परिचर्चा छत्तीसगढ़ी साहित्य की समृद्ध विरासत और पूर्ववर्ती साहित्यकारों के योगदान को स्मरण करने का अवसर होगी।

    कवि सम्मेलन में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी माटी के स्वर

    समारोह के तीसरे सत्र में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में साहित्यकार एवं कविगण अपनी रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास, लोकजीवन, सांस्कृतिक विविधता और माटी से जुड़ी भावनाओं को अभिव्यक्त करेंगे। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा एवं सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने प्रदेश के साहित्यकारों, कवियों, लेखकों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा प्रेमियों को मातृभाषा के इस उत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। राजभाषा दिवस का यह आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा प्रदेश की भाषायी एवं सांस्कृतिक अस्मिता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

    News Desk

    Related Posts

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, दुर्गम पहाड़ियों और कठिन चुनौतियों को पार कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    November 27, 2026

    निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…

    November 27, 2026

    मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    November 27, 2026

    सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 27, 2026

    सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, दुर्गम पहाड़ियों और कठिन चुनौतियों को पार कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    November 27, 2026

    निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा राज्य स्तरीय समारोह…..

    November 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.