Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»रेड लाइन पार मत करो; अमेरिका (US) पर ही भड़के बेंजामिन नेतन्याहू, आखिर जो बाइडेन ने ऐसा क्या किया…
    विदेश

    रेड लाइन पार मत करो; अमेरिका (US) पर ही भड़के बेंजामिन नेतन्याहू, आखिर जो बाइडेन ने ऐसा क्या किया…

    By April 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेड लाइन पार मत करो; अमेरिका (US) पर ही भड़के बेंजामिन नेतन्याहू, आखिर जो बाइडेन ने ऐसा क्या किया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी वॉर कैबिनेट ने अपने सहयोगी देश अमेरिका को ही निशाने पर लिया है।

    अमेरिका की ओर से पिछले दिनों कहा गया था कि वह इजरायली डिफेंस फोर्सेज की एक सैन्य टुकड़ी को बैन करेगा। इस सैन्य यूनिट का नाम नेत्जा येहुदा है।

    बेंजामिन नेतन्याहू और वॉर कैबिनेट के ज्यादातर सदस्यों ने कहा कि अमेरिका का यह फैसला गलत है। इससे एक गलत ट्रेंड सेट हो जाएगा।

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह बेहद खतरनाक है और इससे गलत संदेश जाएगा। माना जा रहा है कि जो बाइडेन सरकार किसी भी दिन नेत्जा येहूदा बटालियान पर प्रतिबंध लागू कर सकती है, जिसका ऐलान पहले ही किया जा चुका है। 

    कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि इजरायली सेना की इस बटालियन पर मानवाधिकार के उल्लंघन के मामले दर्ज हैं।

    ऐसा पहली बार होगा, जब अमेरिकी सरकार इजरायल के खिलाफ इस तरह का कदम उठाएगी। यही वजह है कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं।

    इजरायल की इस सैन्य टुकड़ी पर लंबे समय से मानवाधिकारों के उल्लंघन और युद्ध अपराधों के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि इसी टुकड़ी ने फिलिस्तीनी अमेरिकी शख्स उमर असद को हिरासत में लिया था।

    78 साल के उमर असद के हाथ बांध दिए गए थे और आंखों पर भी पट्टी बांध दी गई थी। 

    इसके बाद उन्हें एक बेहद ही ठंडी जगह पर फेंक दिया गया था। फिलहाल इजरायली सेना की यह यूनिट गाजा पट्टी पर भी तैनात है। अमेरिका की ओर से इस यूनिट पर प्रतिबंध लादने के फैसले से खुद बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गए हैं।

    उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘IDF पर पाबंदियां नहीं लगनी चाहिए। मैं इजरायली नागरिकों के प्रतिबंधों के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं।

    अमेरिकी सरकार से इस बारे में मैंने बात की है। ऐसे समय में जब हमारे सैनिक आतंकवाद से मुकाबला कर रहे हैं, तब आईडीएफ की एक यूनिट को बैन करना बेवकूफी भरा है और नैतिक रूप से बेहद निचला स्तर है।’

    वॉर कैबिनेट के मिनिस्टर बेन्नी गैंट्ज ने भी अमेरिका के इस कदम की आलोचना की है, जिन्हें मध्यमार्गी विचारधारा का नेता माना जाता है।

    उन्होंने कहा कि यह टुकड़ी इजरायली सेना का अहम हिस्सा है। गैंट्ज ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने वाले हैं।

    हमारी अदालतें स्वतंत्र और सक्षम हैं। यदि कोई मामले हैं तो हम उनसे खुद निपटेंगे। उन्होंने कहा,’हम अपने अमेरिकी मित्रों का सम्मान करते हैं, लेकिन आईडीएफ की एक यूनिट पर पाबंदियां लगाना खतरनाक है।

    ऐसा करने से हमारे साझा दुश्मनों को गलत संदेश जाएगा।’ इजरायल के एक और मंत्री इतामान बेन ग्विर ने कहा कि हमारे सैनिकों पर पाबंदी लगाना एक गलत संदेश है। 

    Post Views: 4

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.