Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»ये सरेंडर तो शर्मनाक… इजरायल की युद्ध कैबिनेट दो फाड़; मंत्री क्यों बोले खतरे में नेतन्याहू सरकार…
    विदेश

    ये सरेंडर तो शर्मनाक… इजरायल की युद्ध कैबिनेट दो फाड़; मंत्री क्यों बोले खतरे में नेतन्याहू सरकार…

    By April 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ये सरेंडर तो शर्मनाक… इजरायल की युद्ध कैबिनेट दो फाड़; मंत्री क्यों बोले खतरे में नेतन्याहू सरकार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दक्षिण गाजा पट्टी के राफा शहर के तीन आवासीय इमारतों पर इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में करीब 20 फिलीस्तीनी मारे गए हैं।

    फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा ने सोमवार को बताया कि गाजा पट्टी के राफा शहर के आवासीय क्षेत्र में इजरायल ने हवाई हमले किए, जिसमें करीब 20 लोगों की जान चली गई।

    पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं ओर कई अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। नागरिक सुरक्षा दल उन्हें बचाने के लिए काम कर रहे हैं। 

    ये हमले काहिरा में हमास नेताओं और मिस्र के मध्यस्थों के बीच नए दौर की संघर्ष विराम वार्ता से ठीक पहले हुए हैं।

    इसके बावजूद मिस्र के विदेश मंत्री ने कहा है कि वह गाजा में युद्ध विराम के नए प्रस्तावों को लेकर आशान्वित हैं। सूत्रों के अनुसाार गाजा में युद्धविराम के संबंध में आंदोलन की प्रतिक्रिया देने और इजरायल के साथ बंधक और कैदियों की अदला-बदली समझौते पर बातचीत करने के लिए हमास प्रतिनिधिमंडल आज काहिरा जाने वाला है।

    इधर, बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच इजरायल की युद्ध कैबिनेट ने भी गाजा में युद्ध विराम के प्रस्तावों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट के मंत्री इस मुद्दे पर आपस में ही उलझते और दो फाड़ दिखे।

    रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने कहा है कि अगर इजरायली सरकार बंधकों की रिहाई के समझौते को रोकती है तो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं रहेगा।

    दूसरी तरफ वित्त मंत्री बेजालेल स्मोटरिच ने कहा कि सरकार समझौते के लिए तैयार होती है तो यह शर्मनाक सरेंडर होगा। कट्टरपंथी इजरायली मंत्री प्रधानमंत्री नेतन्याहू को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर हमास के साथ बंदियों के बदले युद्ध विराम पर सहमति बनी तो उनकी सरकार गिर जाएगी।

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि नई वार्ता के अनुसार इसमें 40 दिनों का युद्ध विराम शामिल होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हमास इस उदार प्रस्ताव को स्वीकार करेगा।

    इस बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा है कि इजरायल ने अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों को भरोसा दिया है कि वो रफाह में हमला नहीं करेगा। 

    हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायल की ओर से किए गये हमलों में करीब 66 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी और अन्य 138 घायल हो गए हैं।

    पिछले साल सात अक्टूबर को इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में मरने वालों की कुल संख्या 34,454 तक पहुंच गयी है और 77,575 लोग घायल हो गए।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, ज्ञानवती बैगा के जीवन में आई खुशहाली….

    July 20, 2026

    वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    July 20, 2026

    रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राम-नामी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री घोषित, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण….

    July 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.