Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»पीछे से वार नहीं करता, पाकिस्तान को पहले ही बता दिया था; बालाकोट एयरस्ट्राइक पर पीएम मोदी…
    देश

    पीछे से वार नहीं करता, पाकिस्तान को पहले ही बता दिया था; बालाकोट एयरस्ट्राइक पर पीएम मोदी…

    By April 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीछे से वार नहीं करता, पाकिस्तान को पहले ही बता दिया था; बालाकोट एयरस्ट्राइक पर पीएम मोदी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बागलकोट चुनावी रैली में 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी पीछे से वार नहीं करता है।

    इसलिए मैंने एयरस्ट्राइक के बाद सबसे पहले पाकिस्तानी अधिकारियों को फोन करके बताया कि तुम्हारे इतने आतंकी मारे गए हैं।

    इसके बाद दुनिया को अपने ऐक्शन के बारे सूचित किया। पाकिस्तान से बात करने तक मैंने रक्षा बलों को प्रेस कांफ्रेस होल्ड पर रखने के लिए कहा था।

    सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने पुलवामा हमले के जवाब में पाकिस्तान के बालाकोट में उनके आतंकी शिविरों पर एयरस्ट्राइक की थी।

    इस जवाबी कार्रवाई के बाद जब सेना मीडिया को फोन करने और हवाई हमलों के बारे में सूचित करने जा रही थी तो मैंने कहा कि इससे पहले मैं पाकिस्तानी अधिकारियों को फोन पर स्ट्राइक के बारे बताउंगा, लेकिन पहले उन्होंने फोन नहीं उठाया।” 

    पीएम मोदी ने आगे कहा, “जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो मैंने सेना को इंतजार करने के लिए कहा। पाकिस्तानी अधिकारियों को सूचित करने के बाद, हमने दुनिया को रात में हुए इस हवाई हमलों के बारे में बताया।

    मोदी चीजों को छिपाने में विश्वास नहीं करता है और न ही पीछे से हमला करता है, हम खुलकर लड़ते हैं।”

    गौरतलब है कि 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायु सेना ने बालाकोट में पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर हवाई हमले किए थे। ये हमले उसी साल 14 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के जवाब में किए गए थे।

    पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारतीय अर्धसैनिक बलों के जवानों पर आत्मघाती हमला किया था। जिसमें सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे।

    आतंकियों ने बारूद और विस्फोटक से भरे वाहन को रक्षा बलों की गाड़ी के पास उड़ा दिया था।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बागलकोट चुनावी रैली में कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बनाने का आरोप लगाया। पीएम ने जोर देकर कहा कि वह किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देंगे।

    उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस ने संविधान बदलने और एससी/एसटी और ओबीसी के अधिकार छीनने का अभियान शुरू किया है। हमारा संविधान धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने ओबीसी आरक्षण का एक हिस्सा मुसलमानों को दिया है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) इससे संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने पहले भी अपने घोषणापत्र में धर्म आधारित आरक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून लाने की बात कही थी। इस बार भी उनके घोषणापत्र में ऐसा ही संकेत है।

    ’’ मोदी ने कहा कि वह अपने दलित, एससी/एसटी और ओबीसी भाई-बहनों को कांग्रेस के इरादों से अवगत कराना चाहते हैं। ये लोग धर्म के आधार पर, अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए, आपके उस अधिकार को लूटने की योजना बना रहे हैं जो बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान ने आपको दिया है।’’

    रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा, बागलकोट (बागलकोट) से भाजपा उम्मीदवार पी सी गद्दीगौदर और बीजापुर (बीजापुर) से सांसद रमेश जिगाजिनागी भी मौजूद थे।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 8, 2026

    ’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..

    October 8, 2026

    ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….

    October 8, 2026

    पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश….

    October 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.