Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»भीषण गर्मी के चलते इस राज्य में मतदान का समय बदला, कांग्रेस की मांग पर EC ने लिया फैसला…
    देश

    भीषण गर्मी के चलते इस राज्य में मतदान का समय बदला, कांग्रेस की मांग पर EC ने लिया फैसला…

    By May 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भीषण गर्मी के चलते इस राज्य में मतदान का समय बदला, कांग्रेस की मांग पर EC ने लिया फैसला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव 2024 के बीच देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है।

    मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए तीसरे और अगले सभी चरणों के दौरान भी लू के थपेड़ों की भविष्यवाणी की है। भीषण गर्मी के कारण पहले और दूसरे चरण के मतदान पर भी फर्क पड़ा है।

    ऐसे में चुनाव आयोग ने दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में मतदान का समय बदल दिया है।

    बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने दो दिन पहले चुनाव आयोग से इस संबंध में दरख्वास्त की थी। आशंका जताई थी कि गर्मी के कारण लोग वोट डालने से परहेज कर सकते हैं। मौसम विभाग ने भी लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी है।

    तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों के लिए आगामी 13 मई को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि तेलंगाना राज्य में वोटिंग की टाइमिंग एक घंटा बढ़ाई जाएगी।

    पहले वोटिंग का समय सुबह सात बजे से शाम 5 बजे था, लेकिन अब वोट सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक डाले जा सकेंगे।

    तेलंगाना में आगामी 17 तारीख को करीमनगर, निज़ामाबाद, जहीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुर्नूल (एससी), नलगोंडा और भोंगिर लोक में मतदान किया जाना है। 

    चुनाव आयोग के नए निर्देशों के मुताबिक, मतदान का नया समय आदिलाबाद लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों, पेद्दापल्ले सीट के तीन, वारंगल (एससी) सीट के छह, महबुबाबाद (एसटी) सीट के तीन और खम्मम लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू होगा। आईएमडी ने 4 मई से राज्य में गंभीर लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी मांग
    दो दिन पहले तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी निरंजन ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में मतदान का समय बढ़ाने की मांग की थी।

    उन्होंने कहा था कि 13 विधानसभा क्षेत्रों को छोड़कर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे के बीच है जबकि 17 संसदीय क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही चुनाव होंगे। कांग्रेस ने मांग की थी कि मतदान का समय कम से कम एक घंटा और बढ़ाया जाए।

    गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दो चरणों का मतदान अब तक पूरा हो चुका है। अगले दौर का मतदान 7 मई को होगा। लोकसभा चुनाव 1 जून तक सात चरणों में होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न….

    May 21, 2026

    ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, तेंदू, सतालू, चार और लीची का लिया स्वाद, पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्दे…..

    May 21, 2026

    सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदमः ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजनांदगांव से वाहनों को किया रवाना….

    May 21, 2026

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 4.36 करोड़ रूपए लागत के सड़क पुल-पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन’….

    May 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.