Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»राफा में नरसंहार रोकने की कोशिश; नेतन्याहू को मनाने में जुटा अमेरिका, हमास भी अड़ा…
    विदेश

    राफा में नरसंहार रोकने की कोशिश; नेतन्याहू को मनाने में जुटा अमेरिका, हमास भी अड़ा…

    By May 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राफा में नरसंहार रोकने की कोशिश; नेतन्याहू को मनाने में जुटा अमेरिका, हमास भी अड़ा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दक्षिण गाजा के शहर राफा में नरसंहार का खतरा लगातार मंडरा रहा है।

    इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू किसी भी कीमत पर हमास के खिलाफ जंग नहीं छोड़ने की बात दोहरा चुके हैं। उन्होंने अब राफा में ऑपरेशन शुरू करने की बात कही है।

    राफा में गाजा से भाग आए 10 लाख शरणार्थी हैं। नेतन्याहू के ऐलान के बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया को नए नरसंहार का डर है।

    इसलिए अमेरिका समेत कई देश हमास और इजरायल को मनाने में जुटे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पहले हमास अधिकारियों को अलर्ट किया कि उनके पास डील मानने का अभी भी वक्त है। उधर, बुधवार को ब्लिंकन ने नेतन्याहू से भी मुलाकात की।

    दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का मुख्य मकसद राफा में जंग रोकना है।

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को इज़रायल में प्रधान मंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की, यह पश्चिम एशिया दौरे पर उनका नवीनतम पड़ाव है।

    राष्ट्रपति बाइडेन इज़रायल को दक्षिणी गाजा के एक शहर राफा पर हमला करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, जहां लाखों फिलिस्तीनियों ने गाजा युद्ध के दौरान शरण ले रखी है।

    ब्लिंकन और बाइडेन प्रशासन सिर्फ इजरायल ही नहीं हमास से भी बंधकों को मुक्त करने के लिए नई डील पर सहमत होने का आह्वान कर रहे हैं।

    महीनों से चल रही वार्ता
    नई डील में मुख्य बाते हैं- छह सप्ताह का युद्धविराम और कुछ फ़िलिस्तीनी कैदियों की रिहाई। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि अस्थायी युद्धविराम से स्थायी युद्धविराम हो सकेगा।

    हालांकि अमेरिका की उम्मीदों को तब झटका लगा जब नेतन्याहू ने बंधकों के परिवारवालों से मुलाकात के दौरान कसम खाई कि वे जल्द ही राफा में नया ऑपरेशन शुरू करेंगे।

    नेतन्याहू के ऐलान से अब नए कत्लेआम का खतरा पैदा हो गया है। युद्धविराम वार्ता महीनों से रुकी हुई है और इज़रायली अधिकारियों ने कहा है कि वे अपनी मांगें कम करने पर सहमत हुए हैं। वे अब हमास से कम से कम 33 नागरिकों को मुक्त कराने पर राजी हैं, जिन्हें तत्काल मेडिकल सुविधा की आवश्यकता है। 

    हमास पर भी दबाव बना रहा अमेरिका
    उधर, अमेरिका ने गाजा में संघर्ष विराम समझौते के लिए हमास पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। हमास के अधिकारी काहिरा में मिस्र के मध्यस्थों से बात कर रहे हैं। इस बीच गाजा के दक्षिणी शहर राफा में इजरायली हवाई हमलों में 26 लोग मारे गये।

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हमास से अपील की कि वह नए प्रस्ताव को स्वीकार कर ले जो इजरायल की ओर से दिया गया है।  

    प्रस्ताव की शर्तें हालांकि सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

    लेकिन मिस्र के एक अधिकारी और इजरायली मीडिया के अनुसार नेतन्याहू ने अपने रुख में नरमी लाई है और संघर्ष विराम के छह सप्ताह वाले संघर्षविराम प्रस्ताव में नरमी बरतने पर सहमति जताई है।

    उधर, हमास ने मांग की है कि सभी बंधकों की रिहाई के बाद गाजा में इजरायल के लगभग सात महीने से जारी हमलों का पूर्ण अंत हो जाएगा और तबाह हुए क्षेत्र से उसके सैनिकों की वापसी हो जाएगी।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.