Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»ITR दाखिल करते समय अगर नहीं किया ऐसा तो आएगा नोटिस और देना पड़ेगा जुर्माना…
    देश

    ITR दाखिल करते समय अगर नहीं किया ऐसा तो आएगा नोटिस और देना पड़ेगा जुर्माना…

    By May 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ITR दाखिल करते समय अगर नहीं किया ऐसा तो आएगा नोटिस और देना पड़ेगा जुर्माना…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विशेषज्ञों की सलाह है कि आईटीआर भरने से पहले कुछ तैयारी अवश्य करें।

    जैसे अपने सभी लेनदेन और कर कटौती का मिलान फॉर्म-16, AIS और फॉर्म 26एएस से जरूर करें। वेतनभोगियों को फॉर्म-16 इस माह तक मिल जाएगा। कुछ सावधानियां बरतकर टैक्स पेयर्स आयकर विभाग के नोटिस से बच सकते हैं।

    सबसे पहले ये काम अवश्य करें

    1. यदि आपने पैन और आधार को अभी तक लिंक नहीं किया है तो सबसे पहले इस काम को निपटाएं।

    2. अगर चाहते है कि समय पर पूरा रिफंड मिले तो अपने बैंक में अपना मोबाइल और पैन नंबर की जांच कर लें। अगर त्रुटि है तो केवाई के लिए बैंक को लिखें।

    इन गलतियों से बचें

    1. गलत व्यक्तिगत जानकारी : आईटीआर फॉर्म भरते समय करदाता यह सुनिश्चित करें कि सभी व्यक्तिगत जानकारी जैसे-नाम, पैन, पता और बैंक खाते के विवरण फॉर्म में सही ढंग से भरे गए हैं।

    2. गलत आईटीआर फॉर्म चुनना : करदाता के लिए आय के स्रोत और आय के प्रकार के आधार पर सही आईटीआर फॉर्म का चुनाव ,करना जरूरी है। गलत फॉर्म भरने से दिक्कतें हो सकती हैं और जुर्माना लग सकता है।

    3. आय की पूरी जानकारी न देना : वेतन, ब्याज से आय, किराये से आय, पूंजीगत लाभ सहित सभी तरह के स्रोत से मिलने वाली आय की जानकारी आईटीआर में जरूर दें। इसे छिपाने पर कर चोरी का जुर्माना लग सकता है।

    4. टीडीएस को नजरअंदाज करना : नियोक्ता या कटौतीकर्ता की ओर से जारी किए फॉर्म 16 और 16-ए से टीडीएस के विवरण को आईटीआर में जरूर दर्शाएं। टीडीएस की सही जानकारी न देने पर जुर्माना लग सकता है।

    5. निवेश और कटौतियों की अधूरी जानकारी : आयकर कानून की धारा 80सी, 80डी, 80जी के तहत योग्य कर लाभ का दावा करने के लिए सभी निवेशों, खर्चों और कटौतियों की सही-सही घोषणा करें। ऐसा न करने पर कर देयता बढ़ सकती है।

    6. ब्याज से हुई आय को छिपाना : करदाता को बचत खाते, एफडी या अन्य स्रोत से अर्जित ब्याज की सही-सही जानकारी देनी चाहिए। ब्याज से अर्जित आय का खुलासा करना अनिवार्य है।

    7. फॉर्म-26 एएस का मिलान नहीं करना : आईटीआर में भरे गए सभी विवरण का वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) और फॉर्म 26 एएस के साथ जरूर मिलान करें। एआईएस ऐप को डाउनलोड कर इसे प्राप्त किया जा सकता है। इसमें आपके आय कर संबंधी जानकारियों का विवरण होता है।

    8. समय पर आईटीआर फाइल न करना : आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख आपके कर वर्ग के आधार पर अलग-अलग हो सकती है, इसलिए इसे ठीक से जांच लें। आईटीआर देर से फाइल करने पर जुर्माना लग सकता है।

    9. आईटीआर को सत्यापित नहीं करना : आईटीआर को ऑनलाइन दाखिल करने के बाद, इसे इलेक्ट्रॉनिक रूप से (ओटीपी या नेट बैंकिंग के माध्यम) सत्यापित अवश्य करें। इसके बिना प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। आईटीआर को विभाग के पते पर भेजकर भी सत्यापित किया जा सकता है।

    10. जरूरी रिकॉर्ड न रखना : आय, निवेश और कर कटौतियों से संबंधित सभी दस्तावेज, रसीदों और सबूतों का रिकॉर्ड संभाल कर रखें। सत्यापन के लिए या भविष्य में किसी कर जांच के मामले में इनकी जरूरत पड़ सकती है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न….

    May 21, 2026

    ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, तेंदू, सतालू, चार और लीची का लिया स्वाद, पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्दे…..

    May 21, 2026

    सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदमः ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजनांदगांव से वाहनों को किया रवाना….

    May 21, 2026

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 4.36 करोड़ रूपए लागत के सड़क पुल-पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन’….

    May 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.