Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»रेगिस्तान में होगा चमत्कार, सऊदी अरब जमा देगा बर्फ ही बर्फ; कैसे करिश्मा करेगा इस्लामिक देश…
    विदेश

    रेगिस्तान में होगा चमत्कार, सऊदी अरब जमा देगा बर्फ ही बर्फ; कैसे करिश्मा करेगा इस्लामिक देश…

    By May 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेगिस्तान में होगा चमत्कार, सऊदी अरब जमा देगा बर्फ ही बर्फ; कैसे करिश्मा करेगा इस्लामिक देश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सऊदी अरब के रेगिस्तानी बियाबान की कायापलट कर देने का प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने संकल्प लिया है।

    फिलहाल 500 बिलियन डॉलर की लागत के प्रोजेक्ट के जरिए रेगिस्तान की सूरत बदली जा रही है। प्रिंस सलमान अपने महत्वाकांक्षी किंगडम नियोम के नाम से ऐसा शहर बसाने वाले हैं जो लंदन से 17 गुना बड़ा होगा।

    इतना ही शहर में तमाम ऐशो-आराम होंगे। होटल होंगे, रिसॉर्ट होंगे, पूल होंगे, क्लब होंगे और तो और वहां बर्फ भी होगी। जी हां, क्या आपने कभी तपते रेगिस्तानों में बर्फ की कल्पना की है? शायद नहीं, मगर प्रिंस सलमान के सपनों के शहर में ऐसा होने वाला है।

    रेगिस्तान में जमेगी बर्फ
    अल अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रोजेना नाम के एक प्रोजेक्ट के जरिए एक ऐसा स्थान तैयार किया जाएगा जो 70 प्रतिशत आर्टीफीशियल बर्फ से ढका होगा।

    ऐसी उम्मीद है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर का यह करिश्मा साल 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके तैयार होने से दुनियाभर के पर्यटक यहां आने के लिए लालायित रहेंगे।

    इस आर्टीफीशियल बर्फ के प्रोजेक्ट को लाल सागर से लगभग 48 किलोमीटर पूर्व में सारावत की पहाड़ियों में तैयार किया जाएगा। इसके तैयार हो जाने के बाद यहां का तापमान 10 डिग्री कम हो जाएगा।

    सऊदी अरब 500 अरब डॉलर की लागत से तैयार निओम मेगासिटी का पहला हिस्सा इस साल तक सैलानियों के लिए खोल देगा।

    यहां आए सैलानी सिंदलाह में तैयार किए जाने वाले द्वीप रिसॉर्ट का अनुभव कर सकेंगे और यहां तैयार किए गए भव्य होटलों में ठहर सकेंगे। 500 बिलियन डॉलर की निओम मेगासिटी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है।

    क्राउन प्रिंस का सपना था यह मेगा सिटी
    क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा योजनाबद्ध यह द्वीप मिडिल ईस्ट के सबसे महत्वाकांक्षी मेगा सिटी डेवलपमेंट में से एक है।

    इसे तैयार करने वाले इस मेगा सिटी को लाल सागर के एक खास दरवाजे के रूप में पेश किया है। सिंदालाह प्रोजेक्ट को 2017 में क्राउन प्रिंस बिन सलमान द्वारा लॉन्च किया गया था।

    पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद यह स्मार्ट सिटी 26,500 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैल जाएगी, जो लंदन के आकार का लगभग 17 गुना है।

    क्या-क्या होंगी खासियतें
    अरब न्यूज के अनुसार, बीते रविवार को चीनी निवेशकों के दौरे के अंत में यह खुलासा किया गया कि सिंदलाह इस साल जनता के लिए खुलेगा।

    यहां कई तरह की सुविआएं आने वाले लोगों को मुहैया कराई जाएंगी। यहां चमकदार रिसॉर्ट में बीच क्लब, यॉट क्लब, स्पा और वेलनेस सेंटर और 51 लक्जरी रिटेल आउटलेट, साथ ही 400 से अधिक कमरे और 300 सुइट्स वाले तीन भव्य होटल और एक बड़ा मरीना शामिल होगा।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.