Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»फिलिस्तीन पर लाइक करती थी पोस्ट, टॉप स्कूल ने महिला प्रिंसिपल को हटाया; क्या बोलीं…
    विदेश

    फिलिस्तीन पर लाइक करती थी पोस्ट, टॉप स्कूल ने महिला प्रिंसिपल को हटाया; क्या बोलीं…

    By May 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिलिस्तीन पर लाइक करती थी पोस्ट, टॉप स्कूल ने महिला प्रिंसिपल को हटाया; क्या बोलीं…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई के एक नामी स्कूल ने अपने प्रिंसिपल को पद से हटा दिया है।

    ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि प्रिंसिपल परवीन शेख अकसर फिलिस्तीन पर सोशल मीडिया पोस्ट्स को लाइक करती थीं।

    स्कूल के मैनेजमेंट का कहना है कि हमने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि एकता और समावेशी संस्कृति के अपने सिद्धांतों से हम समझौता नहीं कर सकते।

    परवीन शेख ने हमास और इजरायल युद्ध पर कई पोस्ट्स को लाइक किया था।

    इसके अलावा फिलिस्तीन के मुद्दे पर अन्य तमाम पोस्ट्स को वह लाइक करती थीं। मुंबई के विद्याविहार इलाके के सोमैया स्कूल की प्रिंसिपल परवीन शेख ने अपनी नौकरी छीने जाने को पूरी तरह अवैध और गलत बताया है।

    उन्होंने कहा कि राजनीति के तहत यह कदम उठाया गया है, जिससे मैं आहत हूं। वहीं स्कूल मैनेजमेंट ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी ऐक्टिविटी शिक्षण संस्थान के मूल्यों के विपरीत थी।

    कहा जा रहा है कि परवीन शेख को मैनेजमेंट ने काफी समय पहले ही कहा था कि वह रिजाइन दे दें। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो फिर उन्हें नौकरी से हटा दिया गया।

    परवीन शेख की एक करीबी ने बताया कि उनके खिलाफ जांच करने की बात मैनेजमेंट ने कही थी।

    सोमैया स्कूल के मैनेजमेंट ने मंगलवार को एक्स पर बयान शेयर करते हुए लिखा कि परवीन शेख की सोशल मीडिया ऐक्टिविटीज हमारी वैल्यूज के विपरीत थी।  

    बयान में कहा गया, ‘गंभीरता से विचार करने के बाद मैनेजमेंट ने परवीन शेख की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। वह स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर थीं, लेकिन उन्होंने मूल्यों के विपरीत काम किया।’

    प्रबंधन का कहना था कि हम ऐसे मूल्यों को बढ़ावा देते हैं, जिसके तहत सभी समुदायों का सम्मान किया जाए। निजी पूर्वाग्रहों से ग्रसित न रहें और संकीर्ण मानसिकता किसी के प्रति न रहे।

    मैनेजमेंट ने कहा कि हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल पूरी जिम्मेदारी से करना चाहिए। इसके अलावा दूसरों का सम्मान भी बरकरार रहना चाहिए।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.