Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»देश»कनाडा जाने को कुछ ही दिनों में मिल गया था बराड़ को स्टूडेंट वीजा; निज्जर मर्डर केस में नई रिपोर्ट…
    देश

    कनाडा जाने को कुछ ही दिनों में मिल गया था बराड़ को स्टूडेंट वीजा; निज्जर मर्डर केस में नई रिपोर्ट…

    By May 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनाडा जाने को कुछ ही दिनों में मिल गया था बराड़ को स्टूडेंट वीजा; निज्जर मर्डर केस में नई रिपोर्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्लोबल न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी अलगाववादी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार भारतीय नागरिकों में से एक ने स्टूडेंट वीजा के आधार पर कनाडा में प्रवेश किया था।

    उन्होंने पंजाब के बठिंडा में एथिकवर्क्स इमिग्रेशन सर्विसेज के माध्यम से स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन किया था और कुछ ही दिनों में उन्हें यह प्राप्त हो गया। देखा जाए तो इसमें करीब 7-9 सप्ताह का समय लगता है।

    एथिकवर्क्स इमिग्रेशन सर्विसेज ने अपने फेसबुक पेज पर बरार की एक तस्वीर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह कनाडाई स्टडी परमिट के साथ पासपोर्ट पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

    हालांकि वीडियो को अब हटा दिया गया है। कैप्शन में लिखा था, “कनाडा स्टडी वीजा के लिए करण बराड़ को बधाई। कोटकपुरा से एक और खुश ग्राहक।”

    ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि बरार ने 30 अप्रैल 2020 को कैलगरी के बो वैली कॉलेज में पढ़ाई शुरू की।

    वह 4 मई 2020 को एडमॉन्टन चले गए। कॉलेज के एक प्रवक्ता ने कहा कि बराड़ को आठ महीने के एक कोर्स में दाखिला दी गई थी।

    हालांकि, प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह यह वही व्यक्ति है जिसे निज्जर की हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया है। कॉलेज ने कहा कि उसका कभी भी एथिकवर्क्स इमिग्रेशन सर्विसेज नामक कंपनी से जुड़ाव नहीं था।

    आपको बता दें कि तीन भारतीयों को 3 मई को अल्बर्टा के एडमोंटन में गिरफ्तार किया गया। उन पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया। बराड़ के अलावा अन्य दो की पहचान करणप्रीत सिंह और कमलप्रीत सिंह के रूप में की गई है।

    कनाडाई पुलिस ने तीनों आरोपियों के भारत सरकार से जुड़े होने का कोई सबूत नहीं दिया है।

    हरदीप निज्जर की 18 जून 2023 को सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडाई पुलिस ने कहा कि जिस दिन निज्जर की हत्या हुई थी, उस दिन तीनों ने कथित तौर पर शूटर, ड्राइवर और जासूस के रूप में अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं।

    कनाडाई अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या उनके भारत सरकार से संबंध हैं।

    पिछले साल कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना के पीछे भारत सरकार के एजेंटों को दोषी ठहराया था। भारत सरकार ने दावे को बेतुका बताया है और इस घटना ने कनाडा के साथ राजनयिक गतिरोध पैदा कर दिया है।

    भारत सरकार ने कनाडा से अपने 40 से अधिक राजनयिकों को देश से वापस बुलाने को कहा था। साथ ही नाडाई नागरिकों को वीजा जारी करना भी बंद कर दिया था। बाद में इसने चरणबद्ध तरीके से वीजा जारी करना फिर से शुरू कर दिया।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.